AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

narmada pollution : नर्मदा में फेंका जा रहा पूजन-सामग्री का निर्माल्य जलीय जीवों के साथ इंसानों के लिए नुकसानदायक है। निर्माल्य में रसायन युक्त सिंदूर, रोली भी होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार सिंदूर, रोली में पारा, कैडमियम और लैड जैसी भारी धातु होती है, जो जल में घुलकर जलीय जीवों को नुकसान पहुंचाते हैं। इन्हें बनाने में उपयोग किए जाने वाले रंगों में कैंसर कारक रसायन होते हैं। जल की गुणवत्ता खराब होने पर प्रदूषण से जलीय जीवन खतरे में पड़ता है। दूषित जल पीकर लोग बीमार हो जाते हैं। नगर निगम के आकलन के अनुसार गौरीघाट, तिलवाराघाट समेत अन्य प्रमुख तटों पर पर्व विशेष में 15 से 20 टन पूजन सामग्री का निर्माल्य निकलता है।

नदी में पूजन सामग्री प्रवाहित करने पर उसमें मिले हुए रसायन युक्त सिंदूर, रोली जल में घुल जाते हैं। इनमें पारा, कैडमियम, और लैड जैसी भारी धातु शामिल होती हैं जो जल को दूषित करती हैं। इससे जलीय जीवों का जीवन तो संकट में आता ही है, इस जल को पीने वालों को भी बीमारी का खतरा रहता है। रंगों में कैंसर कारक रसायन होते हैं जो खतरनाक हैं। -डॉ.पीआर देव, वैज्ञानिक
narmada pollution : माइक्रो प्लास्टिक वे कण हैं, जिनका व्यास 5 मिलीमीटर से कम होता है। पॉलीथिन में पूजन सामग्री भरकर नदी में डालने से जल दूषित होता है। इससे जलीय जीवों का जीवन खतरे में आ जाता है। ऐसा पानी पीने से इंसान को भी कैंसर का खतरा रहता है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
24 Oct 2024 02:00 pm
Published on:
24 Oct 2024 01:47 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।