AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
Railway News : ट्रेनों में सफर के दौरान बेडरोल की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रेल प्रशासन जबलपुर में अत्याधुनिक ऑटोमेटिक वाशिंग प्लांट स्थापित करेगा। इसका काम शुरू कर दिया गया है। यह रेलवे सौरभ कालोनी के पीछे बनाया जाएगा। रेलवे ने इस जगह को इसलिए फाइनल किया है, क्योंकि यहां से स्टेशन पास है। इससे कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सूत्रों के अनुसार ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल की कमी पड़ रही है। जबलपुर मंडल की ट्रेनों में रोजाना 16,000 बेडरोल की जरूरत होती है।

रेलवे में गंदे बेडरोल दिए जाने को लेकर शिकायत मिलती रहती है। इसकी एक वजह उपलब्धता में कमी है। कई बार बिना सफाई किए बेडरोल की आपूर्ति कर दी जाती है। सफर में यात्रियों को बैडशीट, तौलिया, तकिया व कबल रेलवे द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।

इस ऑटोमेटिक वॉशिंग प्लांट में आधुनिक तरीके से बेडरोल की सफाई की व्यवस्था होगी। रोजाना 5 से 6 टन बेडरोल साफ हो सकेंगे। यह उच्च क्षमता वाला प्लांट होगा। इसमें आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। वॉशिंग, ड्राइंग, और अन्य प्रक्रिया को स्वचालित मशीनों से पूरा किया जाएगा।
Railway News : यात्रियों की संया लगातार बढ रही है। यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता के बेडरोल उपलब्ध हो सकें इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। नया लेनिन प्लांट को तैयार करने की प्रक्रिया की जा रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Dec 2024 02:07 pm
Published on:
20 Dec 2024 01:18 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।