17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में ये काम नहीं किया तो ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त, गाड़ी भी होगी जब्त

Driving License Cancel: पांच से ज्यादा ई-चालान बकाया होने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होगा और नो पार्किंग में वाहन जब्त किए जाएंगे। पंजीयन व बीमा नवीनीकरण भी अब चालान भुगतान से जुड़ा रहेगा।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
traffic crackdown driving license cancel vehicle seizure jabalpur mp news

driving license cancel in jabalpur (फोटो- AI)

MP News: यातायात नियमों की बार-बार अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत पांच से अधिक बार ई-चालान जारी होने और उसकी राशि का भुगतान नहीं करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त (Driving License Cancel) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नो पार्किंग जोन में खड़ी कार जब्त की जाएगी।

उक्त आशय की जानकारी यातायात व्यवस्था की समीक्षा के लिए सोमवार को हुई बैठक में दी गई। बैठक में जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बताया गया कि यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी और यातायात पुलिस ऐसे उल्लंघन करने वालों की सूची तैयार कर रही है। ई-चालान की वसूली अधिक प्रभावी बनाने के लिए परिवहन विभाग को एक विशेष प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया है।

पंजीयन और बीमा में आएगी रुकावट

प्रस्ताव के अनुसार वाहनों के पंजीयन और बीमा का नवीनीकरण तभी सम्भव होगा जब वाहन मालिक अपने सभी लंबित ई-चालानों का भुगतान कर देगा। कलेक्टर सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ 10 दिन में व्यवस्थाओं की रिपोर्ट देने कहा है।

प्रवेश और निकासी मार्गों पर नजर

कलेक्टर को बताया गया कि शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मल्टीलेवल कार पार्किंग के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है। भंवरताल, सिविक सेंटर और मानस भवन स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के 300 मीटर के दायरे को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ अनुराग सिंह, एएसपी ट्रैफिक अंजना तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक संतोष शुक्ला, कैन्ट बोर्ड अधिकारी उपस्थित थे। (MP News)

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!