31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 घंटे बाद पलटेगा मौसम का मिजाज, 28 जिलों में रेन अलर्ट, चलेंगी हवाएं

MP Weather Update: मौसम विभाग ने 31 जनवरी, 1 और दो फरवरी को 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है....

2 min read
Google source verification
MP Weather Update

MP Weather Update (Photo Source - Patrika)

MP Weather Update: एमपी के कई जिलों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। बीते दो दिनों से दिन और रात का तापमान गिर गया है। शहर में बादल छाए और सुबह हल्का कोहरा नजर आया। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। सर्द उत्तरी हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रह सकता है।

सर्द उत्तरी हवा से दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री से गिर कर 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। रात के न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री से अधिक गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 16.8 से गिरकर 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

हवा में नमी 89 फीसदी दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना है। एक द्रोणिका भी सम्बद्ध है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर आंतरिक कर्नाटक तक भी एक द्रोणिका बनी है। उत्तर भारत पर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है।

30 जनवरी की रात से नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की सम्भावना है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में हल्का कोहरा बना रहेगा। साथ ही बादल खुलने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।

तीन दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग नें 31 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं 1 फरवरी को नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

2 फरवरी को भी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।