AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Merry Christmas: मसीही धर्मावलंबियों ने यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस पर्व को श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चन्दैया मेमोरियल मैथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च, कैथोलिक चर्च लालबाग सहित अन्य चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
चर्चों को आकर्षक लाइटों, मोमबत्तियों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया। आधी रात को विशेष प्रार्थना सभा के दौरान प्रभु यीशु के जन्म का संदेश सुनाया गया, जिसमें प्रेम, शांति और सेवा का महत्व बताया गया। पादरियों ने अपने उपदेश में मानवता, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। कार्यक्रमों में कैरोल गीत, बाइबिल पाठ और सामूहिक प्रार्थनाएं हुईं।
Merry Christmas: बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चर्च पहुंचकर मोमबत्तियां जलाईं और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। बच्चों में भी खास उत्साह देखा गया, जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। क्रिसमस के मौके पर शहर में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और समाज में प्रेम व सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
25 Dec 2025 12:38 pm
Published on:
25 Dec 2025 12:37 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।