AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

योगपीठ के नाम पर निगम ने चलाया कुल्हाड़ी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहीद पार्क में योग साधना केन्द्र के लिये शेड लगाने जमीन समतल किया जा रहा है इसके लिये पार्क के पीछे वर्षो पुराने पेड़ों पर कुल्हाड़ी और आरी चला कर काट दिया गया है। पाम, अगासिया और शीशम के पेड़ के काटे जाने से यहां की हरियाली प्रभावित हुई है। वहीं पार्क की सुंदरता पर भी असर हुआ है। इस कटाई के बाद निगम से जानकारी लेने संबं धित अ धिकारी से संपर्क किया गया लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
इन्द्रावती बचाओं अ भियान ने जताया विरोध
पेड़ कटाई की जानकारी मिलते ही शहर के इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए कटाई में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है। सदस्यों ने कहा कि पार्क में पेड़ों की कटाई किसी भी तरीके से वैध नहीं माना जा सकता और हम इसका विरोध करते हैँ। पेड़ों के काटे जाने की जानकारी पूर्व में हो जाती तो हम सभी सदस्य वहां पहुँच तुरंत कटाई रोकवा देते। अ भियान के सदस्यों ने कहा कि आगे इस तरह की कटाई होने पर विरोध जताया जायेगा।
वर्सन
1 पेड़ों की कटाई निंदनीय
यह बहुत दुःखद है कि शहीद पार्क के अंदर बहुत से पेड़ों को काट दिया गया है। एक ओर जहाँ शासन प्रशासन पौधरोपण और पर्यवारण के प्रति जागरूकता का अभियान चलाती हैँ वहीँ दूसरी ओर इस प्रकार से बहुत पुराने पेड़ों को काटा जा रहा है जो निंदनीय है। यह समझा जा सकता है कि पार्क में पेड़ों से कोई अवरोध नहीं हो सकता है।
किशोर पारख, पर्यावरण प्रेमी व सदस्य इंद्रावती बचाओ अभियान
2 योग के लिये पेड़ काटे जाना गलत
योग शेड निर्माण की कोई जानकारी नहीं है। पेड़ कटाई के बाद योगा शेड का निर्माण करना गलत है। पार्क में पेड़ों के काटे जाने का हम विरोध करते हैं।
डॉ मनोज पानीग्राही, बस्तर प्रभारी पतंजलि योग समिति
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
01 Mar 2024 12:30 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।