Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

महिलाएं दिनभर तलाशती रहीं महतारी वंदन की अंतिम सूची, देर रात तक जारी नहीं हो पाई

- विभाग ने कहा- आज सुबह या दोपहर तक संबंधित स्थानों पर चस्पा कर देंगे सूची

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
महिलाएं दिनभर तलाशती रहीं महतारी वंदन की अंतिम सूची, देर रात तक जारी नहीं हो पाई
महतारी वंदन योजना

जगदलपुर। महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची 1 मार्च को प्रकाशित होनी थी लेकिन सूची शुक्रवार देर रात तक जारी नहीं हो पाई। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय में अधिकारी देर रात तक सूची का इंतजार करते रहे लेकिन राज्य स्तर से ही सूची जारी होने में देरी होती रही। इस पर विभाग के जिला परियोजना अधिकरी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि अब शनिवार सुबह तक अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। महिलाएं अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों और परियोजना कार्यालयों में जाकर सूची देख पाएंगी। इसके अलावा योजना की वेबसाइट पर भी सूची आ जाएगी। मालूम हो कि बस्तर जिले में 1 लाख 94 हजार महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया था। इसके बाद जारी अनंतिम सूची में भी लगभग इतनी ही महिलाएं थीं लेकिन अंतिम सूची में पात्र महिलाओं की संख्या घट सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ या जिन्होंने अपने खाता में डीबीटी एक्टिव नहीं करवाया है उन्हें सूची से बाहर किया जा सकता है। हालांकि अफसर अभी यह नहीं बता रहे हैं कि जिले में कितनी महिलाएं इस वजह से सूची से बाहर हुई हैं। उनका कहना है कि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही हुई है इसलिए इसके लिए अंतिम सूची का इंतजार करना होगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कई जिलों में दावा आपत्ति से जुड़े काम तय समय पर नहीं हो पाए थे इसलिए विभाग को अंतिम सूची जारी करने में देरी हुई है।

अंतिम सूची के लिए मोबाइल टटोलती रहीं महिलाएं
योजना की अंतिम सूची जारी करने के लिए विभाग ने जो तारीख तय की थी उस तारीख तक सूची नहीं आने से महिलाओं में निराशा दिखी। महिलाएं दिनभर अंतिम सूची के इंतजार में मोबाइल टटोलती रहीं लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाईं। महिलाओं ने अपने वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क भी किया लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। महिलाओं को अब शनिवार को ही अंतिम सूची देखने को मिलेगी।

आधार कार्ड लिकिंग और डीबीटी की वजह से बढ़ी बेचैनी
महिलाएं अंतिम सूची में अपना नाम देखने के लिए इसलिए बैचैन रहीं क्योंकि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं था या जिनके खाते में डीबीटी नहीं था उन्हें अनंतिम सूची से बाहर कर दिया गया था और 1 मार्च से पहले तक यह दोनों चीजें पूरी करने के लिए कहा गया था। अब महिलाओं में इस बात की चिंता है कि लिकिंग और डीबीटी का उनका काम पूरा हुआ है या नहीं। उनका नाम सूची में आया है या नहीं। महिलाओं की इस उलझन का समाधान अब शनिवार को जारी होने वाली सूची के साथ ही होगा।

8 मार्च को होना है पहली किस्त का भुगतान
योजना के तहत पात्र महिलाओं को 8 मार्च को 1 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। पहली किस्त के लिए महिलाओं में उत्साह है, लेकिन अंतिम सूची जारी होने में देरी से अब महिलाओं की चिंता बढ़ गई है। उन महिलाओं में ज्यादा चिंता है जिनका नाम अनंतिम सूची में नहीं आ पाया था। इस बीच विभाग ने कहा है कि हर पात्र महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इस चरण में कोई छूट भी गया तो दूसरे चरण में नाम जरूर जुड़ेगा।

आज हर हाल में जारी हो जाएगी सूची
- सूची के लिए हम सभी देर शाम तक इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आ पाई। तकनीकी कारणों की वजह से देरी संभव है। आज सुबह या दोपहर तक हर हाल में सूची आ जाएगी। जैसे ही हमें सूची मिलेगी उसे हम संबधित स्थानों पर चस्पा करवा देंगे ताकि महिलाएं अपना नाम देख पाएं।
अरुण कुमार पांडेय, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar