AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
ग्रेटर नगर निगम अब बड़े स्तर पर कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करेगा। नियम तोड़ने वालों का चालान बनाकर निगम की टीम सीधे उनके घर पहुंचेगी। एक जगह किए गए सफल प्रयोग के बाद अब ग्रेटर निगम आगामी सप्ताह से बाकी छह जोन में भी कैमरे लगाने जा रहा है। अगले एक माह में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे। दरअसल, निगम की टीम लगातार लोगों को समझा रही थी कि सड़क पर कचरा न फेंकें, लेकिन इसके बावजूद कई जगह अस्थायी कचरा डिपो बनते रहे। अब निगम ने ऐसे स्थानों पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य शाखा उपायुक्त ओम थानवी ने बताया कि जोनों से उन जगहों की सूची मांगी गई है, जहां नियमित रूप से अस्थायी कचरा डिपो बन रहे हैं। उन्हीं स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
---
अस्थायी कचरा डिपो नहीं आएंगे नजर, 10 खत्म किए
जयपुर। हैरिटेज नगर निगम में अब अस्थायी कचरा डिपो नजर नहीं आएंगे। शनिवार को निगम ने 10 डिपो को हटाकर उनका सौंदर्यीकरण किया। इन जगहों को अनुपयोगी सामान से सजाया गया और पौधे भी लगाए गए। सिविल लाइंस, हवामहल, आदर्श नगर और किशनपोल जोन में इन डिपो को समाप्त किया गया है। आयुक्त निधि पटेल ने बताया कि “कचरा मुक्त शहर, हरियाली युक्त शहर” अभियान के तहत यह कार्य किया जा रहा है। अस्थायी डिपो पर निगरानी के लिए गार्ड भी बैठाए जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति यहां कचरा फेंकेगा तो उससे 5 हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
थड़ी-ठेले वालों को समझाइश
इधर, सिविल लाइंस जोन में थड़ी-ठेले संचालकों को व्यवस्थित करने का काम भी शुरू हुआ। जोन उपायुक्त सुनील बैरवा ने ठेले वालों से कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखें और सफाई पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा दो कचरा पात्र भी रखें। कांवटिया सर्कल, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट सर्कल पर समझाइश की गई।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
31 Aug 2025 05:16 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।