
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर आ रहे राजस्थान के चुनावी दौरे पर, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए टोंक-सवाई माधोपुर क्षेत्र के उनियारा कस्बे में करेंगे जनसभा को संबोधित, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगेंगे वोट
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में भी रहेंगे चुनावी दौरे पर, जांजगीर-चांपा और धमतरी में भाजपा के पक्ष में करेंगे रैलियों को संबोधित
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक में होंगे चुनावी अभियान में शामिल, भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे वोट अपील
- बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत आज राजस्थान में करेंगी चुनाव प्रचार, जोधपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए करेंगी वोट अपील
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर रांची की एक स्पेशल कोर्ट में सुनवाई आज, इधर जेल से भेजे संदेश में सोरेन बोले 'लोकतंत्र लुटने नहीं देंगे'
- पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड कंपनी के भ्रामक विज्ञापन मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के कोर्ट में मौजूद रहने की संभावना
- मध्य प्रदेश बोर्ड की 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज दोपहर साढ़े 12 बजे होगा जारी
- हनुमान जयंती आज, राजस्थान सहित देश-दुनिया में स्थित हनुमान मंदिरों में हो रहे विशेष अनुष्ठान
- IPL क्रिकेट में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से मैच
- राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में अंधड़-बारिश, कुछ जगहों पर बारिश के साथ गिरे ओले, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश से रात का लुढ़का पारा
- जयपुर में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के फर्जी NOC मामले में SMS मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.सुधीर भंडारी सहित तीन सीनियर डॉक्टर्स को नोटिस, ACS शुभ्रा सिंह के निर्देशों के बाद जांच समिति का पहला बड़ा एक्शन
- कर्नाटक BJP के वरिष्ठ नेता के.एस ईश्वरप्पा 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड, बगावत कर पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ शिवमोग्गा सीट से बतौर निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव
- कांग्रेस ने बिहार के 5 और पंजाब के 2 और उम्मीदवारों की सूची की जारी, वरिष्ठ नेता अजय निषाद को मुजफ्फरपुर से दिया गया टिकट
- मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा हुई वोटिंग संपन्न, रीपोलिंग में 81.6 फीसदी हुई वोटिंग
- तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की रोज़ एवेन्यू कोर्ट से झटका, वीडियो कॉल पर डॉक्टर से परामर्श की नहीं मिली इजाजत
- पंजाब के तरनतारन जिले के सरहदी क्षेत्रों में BSF और पंजाब पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन, चीन निर्मित एक ड्रोन बरामद
- लोकसभा चुनाव में BJP का खाता खुला, गुजरात की सूरत लोकसभा सीट उम्मीदवार मुकेश कुमार दलाल ने निर्विरोध जीता चुनाव, कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कम्भाणी का नामांकन पत्र हुआ खारिज
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगा मिलने का समय, कांग्रेस के घोषणापत्र की कॉपी सौंपेंगे
- पश्चिम बंगाल सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट से झटका, स्कूल शिक्षक भर्ती रद्द
- उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव पूर्व नेताओं का दल-बदल जारी, अब कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह ने ली भाजपा की सदस्यता
- टेरर फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर के कई स्थानों पर NIA की छापेमारी
- चारधाम के लिए श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, 6 दिन के भीतर 12.48 लाख पंजीकरण
- IPL क्रिकेट चैम्पियनशिप के कल खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से दी शिकस्त, RR के यशस्वी जायसवाल की नाबाद 104 रन की शतकीय पारी
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
23 Apr 2024 09:04 am

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)