AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

जयपुर। राजधानी जयपुर की सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव, जाम और बिगड़ती परिवहन व्यवस्था से छुटकारा दिलाने के लिए JDA ने जो कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान तैयार किया है, उसको धरातल पर उतारने के लिए 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक चाहिए। यह प्लान वर्ष 2055 तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये ड्राफ्ट राज्य सरकार के पास है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे अनुमति मिल जाएगी।
इसके बाद कुछ प्रोजेक्ट की घोषणा राज्य सरकार आने वाले बजट में भी कर सकती है। प्लान पर नजर डालें तो सार्वजनिक परिवहन पर सर्वाधिक ध्यान दिया गया है। साथ ही राहगीरों के लिए भी राह आसान करने की बात सोची गई है। यदि ये प्लान चरणबद्ध तरीके से जमीन पर उतरा तो लोगों को जरूर राहत मिलेगी। वहीं, यदि फाइलों में दफन हो गया तो लोगों के हिस्से में और परेशानी आना तय है।
| चरण | अवधि (कब से–कब तक) | अनुमानित लागत (करोड़ रुपए में) |
|---|---|---|
| पहला | वर्ष 2025 से 2030 तक | 17,710 |
| दूसरा | वर्ष 2031 से 2040 तक | 15,572 |
| तीसरा | वर्ष 2041 से 2055 तक | 9,145 |
-प्लान में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को रीढ़ बनाने पर जोर दिया गया है। ड्राफ्ट के अनुसार जयपुर मेट्रो के दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है। तीनों चरणों की अनुमानित लागत 34 हजार करोड़ रुपए बताई गई है।
-3550 इलेक्ट्रिक स्टैण्डर्ड बसें चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की बात कही है। करीब 3500 करोड़ रुपए में इनकी खरीद होगी। वहीं, 300 इलेक्ट्रिक मिनी व मिडी बसें भी खरीदने का प्रस्ताव दिया गया है। इन पर करीब 90 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
-10 बस टर्मिनल शहर के बाहरी इलाकों में विकसित किए जाएं। इन पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
-4 फ्रेट टर्मिनल की भी बताई है जरूरत, इन पर 80 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
-30 लाख वर्गमीटर से अधिक नई सड़कें प्रस्तावित हैं। इन पर 87.7 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
95 हजार वर्ग मीटर फुटपाथ
-ड्राफ्ट प्लान में राहगीरों के लिए करीब 95 हजार वर्ग मीटर फुटपाथ बनाए जाने की जरूरत बताई है। इसे बनाने में करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 1.5 से 2 मीटर चौड़े फुटपाथों का निर्माण भी किया जाएगा।
पीवीसी कर्नल होशियार सिंह मार्ग (क्वींस रोड) स्थित विजय द्वार तिराहे पर 780 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा न्यू सांगानेर रोड पर भगत सिंह चौराहे पर, बीलवा रोड पर, टोडी मोड और नींदड़ मोड पर फ्लाईओवर की बात प्लान में कही गई है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
23 Dec 2025 07:40 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।