15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में फिल्मी स्टाइल में लूट… ज्वैलर से 30 लाख का सोना और चांदी लूटी

Jaipur Crime News: जयपुर। प्रताप नगर क्षेत्र में शनिवार शाम फिल्मी अंदाज में कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क ज्वैलर की गाड़ी रोककर हमला कर ज्वैलरी से भरा बैग लूट ले गए। बैग में 50 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी थी, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
ज्वैलर से सरेराह लूट, बदमाशों ने कार पर किया हमला, पत्रिका फोटो

ज्वैलर से सरेराह लूट, बदमाशों ने कार पर किया हमला, पत्रिका फोटो

Jaipur Crime News: जयपुर। प्रताप नगर क्षेत्र में शनिवार शाम फिल्मी अंदाज में कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क ज्वैलर की गाड़ी रोककर हमला कर ज्वैलरी से भरा बैग लूट ले गए। बैग में 50 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी थी, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी करवाई, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा।

ये है पूरा घटनाक्रम

एसीपी (सांगानेर) हरिशंकर शर्मा ने बताया कि श्योपुर निवासी ज्वैलर रामनिवास सोनी की वाटिका क्षेत्र में गणपति ज्वैलर के नाम से दुकान है। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे वे दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे।

आरयूएचएस के पास अजय मार्ग पर पहले से पीछा कर रहे बदमाशों ने कार आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश कार में ही बैठा रहा, जबकि दो बदमाश डंडे लेकर उतरे और कार का आगे का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर ज्वैलर के साथ मारपीट की और कार में रखा ज्वैलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

रैकी कर दिया वारदात को अंजाम

घटना की सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लूट की गंभीरता को देखते हुए शहरभर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई गई। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों ने कार अड़ाकर हमला किया और ज्वैलरी से भरा बैग सीधे उठाया, उससे आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने पहले से ज्वैलर की रैकी की थी। बदमाशों को दुकान बंद करने और घर लौटने का समय भी पता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!