8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलवायु संरक्षण के क्षेत्र में देश के युवा चेंजमेकर्स की ऊर्जा, विचारों और प्रतिबद्धता को दुनिया के सामने लाने का प्रयास

जलवायु संरक्षण के क्षेत्र में देश के युवा चेंजमेकर्स की ऊर्जा, विचारों और प्रतिबद्धता को दुनिया के सामने लाने के लिए यूथ ईको समिट 2026 एक बड़ा प्‍लेटफॉर्म बनकर उभरा है। इसका आयोजन बजाज फाउंडेशन इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, यूनिसेफ युवा और एशिया के सबसे बड़े युवाओं की भागीदारी वाले सतत् मंच टेक्‍नो के सहयोग से किया गया।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jan 30, 2026

— एशिया के सबसे बड़े यूथ ईको समिट 2026 ने युवा चेंजमेकर्स को मंच देकर उन्‍हें दुनिया के सामने पेश किया

जयपुर। जलवायु संरक्षण के क्षेत्र में देश के युवा चेंजमेकर्स की ऊर्जा, विचारों और प्रतिबद्धता को दुनिया के सामने लाने के लिए यूथ ईको समिट 2026 एक बड़ा प्‍लेटफॉर्म बनकर उभरा है। इसका आयोजन बजाज फाउंडेशन इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, यूनिसेफ युवा और एशिया के सबसे बड़े युवाओं की भागीदारी वाले सतत् मंच टेक्‍नो के सहयोग से किया गया। यहा आयोजन विद्यार्थियों की ओर से पेश साहसिक समाधानों से लेकर, पर्यावरण क्षेत्र की मशहूर हस्तियों द्वारा अपनी राय साझा करने तक यह आयोजन प्रेरणा और एक्‍शन के मामले में एक मास्टरक्लास की तरह था। यूथ ईको समिट 2026 में भारत के 66 शहरों के स्टूडेंट्स एक साथ नजर आए, जो एक साल तक चले राष्‍ट्व्‍यापी अभियान का नतीजा था। इस अभियान में स्कूलों और सामुदायिक संगठनों की पहल के जरिए 3 लाख से ज़्यादा युवा शामिल हुए। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में 63 स्कूल से 2500 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया।

सम्मेलन की शुरुआत रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्‍तुति "द लास्ट कॉल फ्रॉम प्लैनेट अर्थ" की पेशकश के साथ हुई, जो इस बात की याद दिलाता है कि हमारी पृथ्‍वी की चुनौतियां अत्‍यावश्‍यक और वास्तविक हैं। बजाज फाउंडेशन की मुख्‍य परोपकार अधिकारी शोहिनी दत्ता ने समस्या को समझाने के लिए मंच संभाला और सामने मौजूद मुद्दों को संदर्भ और स्पष्टता दी। फिर, छात्र प्रतिनिधियों ने मिनिकॉप30 (MiniCOP30) के लिए कदम बढ़ाया, मुख्य संकटों की पहचान की और जेन अल्फा क्लाइमेट लीडर प्रसिद्धि सिंह ने बताया कि युवा लोग कैसे ज़िम्मेदारी ले सकते हैं।

बजाज फाउंडेशन के डायरेक्टर पंकज बजाज ने कहा, "भारत के युवा सिर्फ भविष्य के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे उसे आकार दे रहे हैं। वे यह काम पूरी ऊर्जा, रचनात्‍मकता और हिम्मत के साथ कर रहे हैं। वे जिम्मेदारी ले रहे हैं और जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, विचार और ऐसी ही कई बातों से बढ़ते संकट की ओर ध्यान दिला रहे हैं।"

हर पीढ़ी को मिलता है भविष्य को आकार देने का मौका

टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ, अरिजीत तलापात्रा ने कहा, ‘हर पीढ़ी को भविष्य को आकार देने का एक मौका मिलता है और इस पीढ़ी के हाथों में एआई है। मुझे सबसे ज़्यादा खुशी यह देखकर होती है कि युवा लोग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सिर्फ़ क्रिएट करने के लिए नहीं, बल्कि केयर करने के लिए भी कर रहे हैं। जब एआई का मकसद तय होता है तो यह हमें कचरा कम करने, हमारी धरती की रक्षा करने और हमारे जीने के तरीके पर फिर से सोचने में मदद कर सकता है। टेक्‍नो को बजाज यूथ ईको समिट में इन युवा चेंजमेकर्स के साथ खड़े होने पर गर्व है, क्योंकि कल के ग्रीन लीडर्स इजाज़त का इंतज़ार नहीं कर रहे हैं, वे आज ही बदलाव ला रहे हैं।’

पर्यावरण के क्षेत्र में भारत की जिम्मेदारी पर बात की

ऑक्सफ़ोर्ड यूनियन के चीफ ऑफ स्टाफ वीरांश भानुशाली ने एक साझा दुनिया और व्यापक पर्यावरण सिस्टम में भारत की ज़िम्मेदारी पर बात की। सुबोध पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने "सुविधा की कीमत" को सबके सामने रखा, और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को उजागर किया। इसके बाद एक शानदार समूह चर्चा हुई जिसमें नेहा राघव (WWF-India), सुरेंद्र गोथरवाल (MeitY) और इसरो की पूर्व वैज्ञानिक पंक्ति पांडे ने इस बात पर चर्चा की कि एआई जलवायु चुनौतियों से निपटने में कैसे मदद कर सकता है और इन सभी को हमेशा की तरह दिलचस्प अंदाज़ में परम बनाना ने मॉडरेट किया।
आयोजन में पूरे दिन युवाओं की आवाज़ सबसे आगे और केंद्र में रही। वे एक्टर और फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया के सम्मानित रोहित सराफ, भारत के एआई जीनियस रॉल जॉन के साथ पंकज बजाज की ओर से मॉडरेट की गई एक खुली बातचीत में शामिल हुए। इसके बाद ध्यान जयपुर पर गया, जहां शहर की युवा आवाज़ ने स्थानीय स्तर पर हो रहे सतत् बदलावों के बारे में जानकारी दी और बताया कि जलवायु परिवर्तन पर काम असल में कैसे हो रहा है। इसके बाद नीरजा मोदी स्कूल ने एक शानदार ग्रीन बीट्स परफॉर्मेंस दी। छात्र प्रतिनिधियों द्वारा अपनाए गए मिनी कॉप30 प्रस्तावों ने चर्चाओं को ठोस नतीजे और असली असर का एहसास दिया।

आयोजन स्थल पर रही हलचल

मुख्य सत्रों के अलावा, पूरे आयोजन स्‍थल पर समिट के दौरान काफी हलचल रही। इंटरैक्टिव एआई एक्सपीरियंस ज़ोन, मीम-आधारित क्लाइमेट अवेयरनेस इंस्टॉलेशन और एक खास ग्रीन एजुकेशन कॉर्नर ने प्रतिभागियों को निरंतरता के साथ दिलचस्प और आसान तरीकों से जुड़ने का अवसर दिया, जिससे बातचीत ऑडिटोरियम से कहीं आगे तक फैल गई। इस समिट में सोचने और प्रेरणा लेने के पल भी मिले। यूएनडीपी इंडिया यूथ चैंपियन संजना सांघी, कॉम्बैट एथलीट और मेंटर नेल्सन पेस और स्‍टूडेंट्स ने उम्मीद, प्रभाव और प्रतिबद्धता पर चर्चा की। पंकज बजाज, मिलिंद सोमन और डिज़ाइनर निखिल मेहरा के साथ एक फायरसाइड चैट में एक्शन लेने लायक समाधान, क्रिएटिविटी और पर्यावरण की ज़िम्मेदारी पर चर्चा की गई। दिन का समापन यूथ ईको अवॉर्ड्स के साथ हुआ, जिसमें ऐसे प्रतिभाशाली युवा चेंजमेकर्स को सम्मानित किया गया जो पहले से ही सार्थक बदलाव ला रहे हैं। समिट के आखिर तक एक बात साफ हो गई थी कि भारत के युवा सिर्फ भविष्य के बारे में बात नहीं कर रहे हैं, वे उसे आकार भी दे रहे हैं। इस समिट से एक संकेत मिलता है कि युवा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पूरी ऊर्जा, रचनात्‍मकता और हिम्मत के साथ कर रहे हैं।