2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Free Bus Travel: कल से 7 दिन तक राजस्थान रोडवेज का निःशुल्क यात्रा का तोहफा, 15-22 जनवरी तक इन लोगों को मिलेगा फायदा

3rd Grade Candidate Free Travel: राजस्थान रोडवेज ने तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। 15 से 22 जनवरी तक उम्मीदवारों को राजस्थान रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
RSRTC-Free-Bus-Travel

फोटो: पत्रिका

RSRTC Free Bus Travel: तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल कल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) अगले 7 दिन तक फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगे।

15 से 22 जनवरी तक मिलेगी सुविधा

राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल 1 और 2) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान रोडवेज ने स्पेशल सुविधा का ऐलान किया है। 15 जनवरी से 22 जनवरी तक परीक्षार्थियों को रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा करने का मौका मिलेगा। ये सुविधा परीक्षा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक उपलब्ध रहेगी, जिससे परीक्षार्थी अपनी परीक्षा केंद्र तक फ्री में और आराम से पहुंच सकेंगे।

ये है निःशुल्क यात्रा का उद्देश्य

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 17 जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाली तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

ये निःशुल्क यात्रा सुविधा परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक यात्रा में सहूलियत प्रदान करेगी। इस दौरान परीक्षार्थी राजस्थान रोडवेज की साधारण और दुतगामी बसों में यात्रा कर सकते हैं। परीक्षार्थियों की अधिक संख्या के मद्देनजर अतिरिक्त बसों और स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी। रोडवेज द्वारा ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये दिए आदेश

समस्त मुख्य प्रबंधकों से यह अपेक्षाकृत किया गया है कि वे परीक्षा से जुड़े यात्री सुविधाओं के लिए यथासंभव अतिरिक्त बसों का संचालन करें और सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थियों को बिना किसी परेशानी के निःशुल्क यात्रा सुविधा मिल सके।

जानें कब-कौनसा एग्जाम

प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-प्रथम): 17 जनवरी 2026 - समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-द्वितीय) (विज्ञान / गणित): 18 जनवरी 2026 (सुबह) - समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-द्वितीय) (सामाजिक अध्ययन): 18 जनवरी 2026 (शाम) - समय: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-द्वितीय) (अंग्रेजी): 19 जनवरी 2026 (सुबह) - समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-द्वितीय) (हिंदी): 19 जनवरी 2026 (शाम) - समय: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक

प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-प्रथम) (संस्कृत): 20 जनवरी 2026 (सुबह) - समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक

उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-द्वितीय) (संस्कृत): 20 जनवरी 2026 (शाम) - समय: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक