
जयपुर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि को 31 जनवरी से बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया है। संस्थाएं भी अपनी सूचनाएं पोर्टल पर 28 फरवरी तक जमा कर सकेंगी।
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर सरकारी (नवीन) या निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पंजीकरण/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता और पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि को अद्यतन करने की सुविधा दी गई है। साथ ही राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण कर सकेंगे। योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त सहित अन्य श्रेणियों के विद्यार्थी आवेदन कर पाएंगे।
Published on:
02 Feb 2026 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
