AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

BIS Big Alert : राजस्थान के कई बड़े शहरों के लिए खतरे का अलर्ट। राजस्थान के 9 शहर भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील माने जा रहे हैं। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के जारी नए नक्शे में कई शहरों को अपग्रेड किया गया है। इसमें पहले जो शहर कम जोखिम के माने जाते थे, अब वो अधिक संवेदनशील क्षेत्रों की सूची दर्ज किए गए हैं।
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के अनुसार अगर भविष्य में भूकंप आया तो राजस्थान के कई शहरों में भूकंप से खतरा हो सकता है। इस नक्शे को अलर्ट के रूप में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि संभावित खतरों को देखते हुए अभी से एहतियात बरतने की जरूरत है।
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की ओर से जारी नक्शे में जयपुर, अलवर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, पाली, उदयपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा संवेदनशील क्षेत्र की लिस्ट में शामिल हैं। नक्शे के अनुसार इसे कुल छह जोन से दर्शाया गया है।
पहला जोन - सुरक्षित,
दूसरा जोन - कम खतरा - बीकानेर, भीलवाड़ा
तीसरा जोन - मध्यम खतरा - जोधपुर, पाली, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर
जोन चार - हाई रिस्क - जयपुर, अलवर
जोन पांच - बेहद खतरनाक
जोन छह - सबसे खतरनाक।
(इस बार मैप में पहली बार जोन 6 को शामिल किया गया है। इस हाई रिस्क जोन में हिमालयन बेल्ट को शामिल किया गया है)
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के अनुसार नए नक्शे में जोन-2 बीकानेर और भीलवाड़ा शहर शमिल हैं। जोन-3 जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, पाली और उदयपुर को दर्शाया गया है। वहीं हाई रिस्क जोन-4 में जयपुर, अलवर शामिल हैं। हाई रिस्क जोन का मतलब 5 से 6 रिक्टर स्केल के झटके आ सकते हैं। अब जरुरत है नई बिल्डिंग की डिजाइन भूकंप रोधी तकनीक से बनाने की जरूरत है। साल 2016 के मैप के अनुसार जयपुर जोन-2 में शामिल था।
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स का नक्शा सबसे वैज्ञानिक और सटीक नक्शा है। इसमें GPS डेटा, सैटेलाइट स्टडी, फॉल्ट लाइन, भूकंप इतिहास, लाखों सिमुलेशन शामिल हैं।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
20 Dec 2025 02:31 pm
Published on:
20 Dec 2025 02:15 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।