9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

सेना के सेवारत, सेवानिवृत्त और शहीद जवानों के बच्चों को पढ़ाई में विशेष राहत मिलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। भारतीय सेना के जवान देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, ऐसे में उनके बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की चिंता परिवारों के सामने एक बड़ा सवाल होती है। इसी दिशा में सेना से जुड़े बच्चों को शैक्षणिक सहारा देने के लिए एईएसएल की ओर से एक नई पहल की गई है। इसके तहत सेना के सेवारत, सेवानिवृत्त और शहीद जवानों के बच्चों को पढ़ाई में विशेष राहत मिलेगी।

समझौते के तहत ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सैनिकों के बच्चों को सिर्फ रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। उनकी ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ रहेगी। इसके अलावा 20 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले सैनिकों और वीरता पुरस्कार पाने वाले जवानों के बच्चों को भी ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह राहत देशभर के केंद्रों पर लागू होगी।

सेना में वर्तमान में सेवा दे रहे और सेवानिवृत्त जवानों के बच्चों को ट्यूशन फीस में 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। यह छूट अन्य उपलब्ध स्कॉलरशिप घटाने के बाद लागू होगी। इस व्यवस्था से उन परिवारों को मदद मिलेगी, जिनकी आय सीमित है लेकिन बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। इस समझौते के तहत आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड सेना कर्मियों के बच्चों को पढ़ाई के साथ मेंटरिंग और काउंसलिंग की सुविधा भी देगा।

यह मार्गदर्शन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेगा, ताकि बच्चों को करियर से जुड़े फैसले लेने में आसानी हो सके। उद्देश्य यही है कि सैनिकों के बच्चे बिना दबाव के अपनी शिक्षा पूरी कर सकें और आगे बढ़ सकें।