
School holidays in Winter(फाइल फोटो)
Cold Wave Alert Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।
जयपुर, हनुमानगढ़, सीकर, बूंदी, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटपुतली-बहरोड़, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर और बालोतरा जिलों में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं दौसा जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में 9 जनवरी को अवकाश रहेगा।
| जिला | कक्षा | अवकाश कब तक |
|---|---|---|
| जयपुर | 1 से 5वीं तक | 10 जनवरी |
| हनुमानगढ़ | 1 से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| सीकर | 1 से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| बूंदी | 1 से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| जालोर | प्री-प्राइमरी से 5वीं तक | 10 जनवरी |
| झालावाड़ | 1 से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| झुंझुनूं | 1 से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| कोटपुतली-बहरोड़ | नर्सरी से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| धौलपुर | 1 से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| सवाई माधोपुर | नर्सरी से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| बीकानेर | 1 से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| अजमेर | प्री-प्राइमरी से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| जैसलमेर | नर्सरी से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| बालोतरा | नर्सरी से 8वीं तक | 10 जनवरी |
| भीलवाड़ा | 1 से 5वीं तक | 10 जनवरी |
| सिरोही | 1 से 8वीं तक + आंगनबाड़ी | 10 जनवरी |
| श्रीगंगानगर | नर्सरी से 8वीं तक | 12 जनवरी |
| दौसा | प्री-प्राइमरी से 8वीं तक | 9 जनवरी |
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। कई जिलों में उच्च कक्षाओं के लिए स्कूल समय में बदलाव भी किया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाएं और अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें।
Published on:
08 Jan 2026 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
