AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
हैरिटेज नगर निगम ने चौड़ा रास्ता और किशनपोल बाजार में आठ अस्थायी कचरा डिपो खत्म करने का दावा किया। दिन में रंगीन टायर रखे। इनमें मिट्टी भरी और पौधे भी लगाए। लेकिन, जैसे ही सूरज छिपा और अंधेरा हुआ तो फिर वही हालात हो गए। ज्यादातर जगहों पर कचरे के ढेर लग गए। किशनपोल बाजार में नगर निगम ने जिनको जिम्मेदार बनाया था, वे ही चले गए और उसके बाद अस्थायी कचरा डिपो पर लोग कचरा फेंक गए। जो लोग कचरा फेंकने आए, उनको भी यह सोचना चाहिए कि शहर उनका है और इसे साफ रखने में नगर निगम का सहयोग करें।
निगम की मेहनत पर फेरा पानी
कई वर्ष से लोग यहां पर कचरा डाल रहे थे। 15 दिन से यहां निगम की ओर से निगरानी की जा रही थी। स्वास्थ्य शाखा ने गार्ड लगाए। इन जगहों पर लोग दोबारा कचरा न डालें, इसके लिए पुराने टायरों को रंगकर उनमें पौधे लगाए। सफाई में जनभागीदारी के लिए आस-पास के व्यापारियों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई थी।
फिर वही हाल
-दुकान नं 176
-दुकान नं 309
-दुकान नं 315
-दुकान नं 372
किशनपोल में यहां से हटाए
-नमक मंडी
-दुकान नं 122
-दुकान नं 149
-बाबा हरिश्चंद्र मार्ग
रैंकिंग के लिए बनाई समिति
हैरिटेज नगर निगम की वार्ड रैंकिंग के लिए शुक्रवार को कमेटी का गठन किया गया। उपायुक्त युगांतर शर्मा ने आदेश जारी कर उपायुक्त पशु प्रबंधन सीमा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रवण वर्मा, उपायुक्त स्वच्छता सर्वेक्षण देवानंद शर्मा, उपायुक्त कार्मिक कविता चौधरी, उपायुक्त स्टोर अनीता मित्तल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनिया अग्रवाल को समिति में शामिल किया है। समिति वार्डों में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेगी और आमजन से संवाद कर फीडबैक लेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर स्वच्छ वार्ड रैंकिंग घोषित की जाएगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
14 Sept 2025 05:22 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।