
Rajasthan budget 2026 : जयपुर। उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा में अपने कार्यकाल का तीसरा व 21वीं सदी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट पेश करेंगी, जिसमें विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ना तय है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में युवाओं को नई नौकरियों के साथ ही लखपति दीदी के उत्पादों के लिए मार्ट बनाकर उन्हें उद्यमी बनाने की पहल, किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने और गेहूं आदि की उपज व दूध की बिक्री पर बोनस, बुजुर्ग-विधवा-दिव्यांग पेंशन में वृद्धि, संभाग मुख्यालय वाले शहरों में स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं और कस्बों में कृषि उत्पादों से जुड़े उद्योग व ग्रामीण रोजगार बढ़ाने के लिए घोषणा होने की उम्मीद की जा रही है।
संभावना यह भी है कि केंद्र की तर्ज पर कर्मचारियों की तबादला नीति आए और आरएएस सहित अन्य कुछ बड़े पदों को छोड़कर अन्य नौकरियों के लिए इंटरव्यू समाप्त कर दिए जाएं। सरकारी स्कूलों के आधारभूत ढांचे में सुधार और मेडिकल ट्यूरिज्म, फार्मा हब व सेमीकंडक्टर उत्पान जैसे प्रयासों के साथ ही आमजन की उम्मीदें पूरा करने वाली आवश्यकताओं से जुड़ी घोषणाओं को भी बजट में जगह मिलने की पूरी संभावना है।
उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने मंगलवार दोपहर वित्त विभाग के अधिकारियों की कोर टीम के साथ बजट को अंतिम रूप दिया और उसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरने के लिए नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार है, गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा, संविदा कर्मचारियों के मानेदय बढ़ाने के लिए भी बजट में प्रावधान हो सकता है।
खेती, पशुपालन और डेयरी -सवाईमाधोपुर में अमरूद प्रोसेसिंग व बाड़मेर में अनार कलस्टर प्रोसेसिंग यूनिट
महिला और बाल विकास - आंगनवाड़ी वर्कर और आशा सहयोगियों को प्रोत्साहन राशि
इंफ्रास्ट्रक्चर- जीरामजी योजना में गांवों में सरकारी दफ्तरों की बिल्डिंग जैसे कार्य
मेडिकल - डॉक्टरों, नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद भरने की घोषणा
बिजली- किसानों को नए बिजली कनेक्शन
Updated on:
11 Feb 2026 09:53 am
Published on:
11 Feb 2026 06:50 am
