13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों को लेकर केन्द्र सरकार का दोहरा चरित्र: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि एक तरफ केन्द्र सरकार चौधरी चरण सिंह और एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देती है और दूसरी तरफ एमएसपी पर कानून बनाने की मांग कर रहे किसानों पर आंसू गैस और वॉटर कैनन चला रही है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Ashok Gehlot

अशोक गहलोत ने किया खुलासा, इस वजह से राजस्थान में चुनाव हारी कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि एक तरफ केन्द्र सरकार चौधरी चरण सिंह और एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देती है और दूसरी तरफ एमएसपी पर कानून बनाने की मांग कर रहे किसानों पर आंसू गैस और वॉटर कैनन चला रही है। यह असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है।

गहलोत ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब स्वयं इस कानून की वकालत करते थे पर अब वो किसानों को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन भी नहीं करने देना चाहते। यह किसानों के मुद्दों पर एनडीए सरकार का दोहरा चरित्र दिखाता है. कांग्रेस पूरी तरह किसानों के पक्ष में खड़ी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने एक बयान में कहा कि चौधरी चरण सिंह अगर जिंदा होते तो, किसान से क्रूरता देखकर वे भारत रत्न लौटा देते। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के लिए रेड कार्पेट बिछाने वाली भाजपा सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले और लाठियां बरसा रही है। प्रधानमंत्री किस मुंह से किसान हित की बात करते है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी किसानों पर लाठीचार्ज करने की निंदा करते हुए मोदी सरकार से किसानों की मांग को पूरा करने को कहा है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!