13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: खुशखबरी, त्योहार पर घर लौटने वालों को अब मिलेगी रेल में कन्फर्म सीट, जानें कैसे

Festival Special Trains: होली पर घर जाने वालों को तोहफा: स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान। पूर्व से पश्चिम और दक्षिण तक सीधी कनेक्टिविटी, यात्रियों की बढ़ेगी राहत।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 13, 2026

Holi Special Trains: होली में घर जाना हुआ आसान, पटना तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल...

Holi Special Train: जयपुर. रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। अतिरिक्त फेरों से भीड़ और वेटिंग की समस्या कम होगी।
होली पर्व के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पूर्व भारत और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खातीपुरा–हावड़ा मार्ग पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे त्योहार पर घर लौटने वालों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी और 11 मार्च को हावड़ा से रात 11:55 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 फरवरी और 13 मार्च को शाम 5 बजे खातीपुरा से चलकर रविवार सुबह 5:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। मार्ग में बद्र्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, सासाराम, भभुआ रोड और पं. दीनदयाल उपाध्याय सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा, जिससे बीच के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

इसी के साथ दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए भी राहत भरी खबर है। जयपुर–कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के पांच अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन कोयम्बटूर से 26 मार्च तक और जयपुर से 29 मार्च तक संचालित रहेगी। अतिरिक्त फेरों से लंबी वेटिंग लिस्ट और भीड़भाड़ की समस्या कम होने की उम्मीद है।

त्योहारी सीजन में रेलवे की यह पहल यात्रियों के सफर को ज्यादा सुगम और आरामदायक बनाएगी।