
Mahavir Basti Jaipur: जयपुर। शहर के महावीर नगर स्थित महावीर बस्ती क्षेत्र में रविवार, 8 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे हनुमान मंदिर परिसर, सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पीछे, महावीर नगर में आयोजित होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी मंदिरों से महिला-पुरुष श्रद्धालु कलश और ध्वज लेकर शोभायात्रा के रूप में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बनेगा।
मुक्तानंद नगर विकास समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में पुरुष शुभ्र वेशभूषा तथा महिलाएं मांगलिक परिधान में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगी। सभी शोभायात्राओं को अपने-अपने मंदिरों से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे तक स्थल पर पहुंचना होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण भी किया जाएगा।
सकल हिंदू समाज महावीर बस्ती द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में बसंत विहार, मुक्तानंद नगर, चंद्र नगर, महावीर नगर, सांघी अपार्टमेंट, रामद्वारा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
Updated on:
07 Feb 2026 04:10 pm
Published on:
07 Feb 2026 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
