
फोटो-पत्रिका
Rajasthan weather: जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 2 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, वहीं कुछ जिलों में घना कोहरा भी असर दिखाएगा।
विशेष रूप से कोटा, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ वर्षा गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और कोटा में भी गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
| संभाग/क्षेत्र | जिले |
|---|---|
| अजमेर संभाग | अजमेर, भीलवाड़ा |
| जयपुर संभाग | टोंक |
| कोटा संभाग | कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां |
| उदयपुर संभाग | बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, उदयपुर, चित्तौडगढ |
| भरतपुर संभाग | धौलपुर (गरज-चमक/हवा) |
पश्चिमी राजस्थान में अधिकांश जिलों में 2 फरवरी को कोई विशेष चेतावनी नहीं है।
| दिनांक | मौसम की स्थिति | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|---|
| 01 फरवरी 2026 | मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना | 23 | 13 |
| 02 फरवरी 2026 | मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना | 22 | 12 |
| 03 फरवरी 2026 | आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना | 22 | 12 |
| 04 फरवरी 2026 | आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना | 23 | 11 |
| 05 फरवरी 2026 | आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना | 24 | 12 |
| 06 फरवरी 2026 | आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना | 25 | 13 |
| 07 फरवरी 2026 | आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना | 26 | 14 |
Published on:
01 Feb 2026 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
