
दो कार्टन में ठूंस-ठूंसकर भरे 42 सफेद कबूतर मुक्त, तीन गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)
जयपुर: विधायकपुरी थाना अंतर्गत सफेद कबूतरों के अवैध एवं अमानवीय परिवहन का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो छोटे कार्टन में ठूंस-ठूंसकर भरे गए 42 सफेद कबूतरों को मुक्त करवाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि संदिग्ध और बदमाशों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान शनिवार को सूचना मिली कि एमआई रोड पर तीन व्यक्ति दो छोटे कार्टन में बड़ी संख्या में कबूतर बंद कर ले जा रहे हैं।
सूचना पर थानाधिकारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्दीक की। दोनों कार्टन में 21-21 कबूतर एक-दूसरे के ऊपर ठूंसकर भरे गए थे। कबूतर बाहर निकलने के लिए फड़फड़ा रहे थे।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे इन कबूतरों को मनोरंजन के उद्देश्य से कबूतरबाजी (कबूतर दौड़ और कबूतर फाइट) के लिए मकराना ले जा रहे थे। कबूतरों के परिवहन के लिए न तो कोई फिटनेस प्रमाण पत्र लिया गया था और न ही कोई उचित कंटेनर की व्यवस्था थी।
पुलिस ने बताया कि नागौर के टंकी चौराहा उस्मानपुर रोड निवासी सरफराज खान, मोहम्मद जुनैद व मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी कबूतर कहां से लेकर आए थे, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पक्षी चिकित्सक से करवाए गए मेडिकल परीक्षण में सामने आया कि सभी कबूतरों के पर काटे गए थे, ताकि वे उड़ान न भर सकें। बरामद सभी पक्षी ब्लू रॉक पिजन प्रजाति के हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध राजस्थान प्रिजर्वेशन ऑफ सर्टेन एनिमल्स एक्ट, 1950 की धारा 4 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
16 Feb 2026 02:58 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)