10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में एक और बड़ा क्राइम, ऑफिस में घुसकर पिस्टल तानी, दो महिलाओं से लूटे 15 लाख

Crime News : अशोक नगर थाना इलाके में बुधवार शाम को दो बदमाश डियर पार्क के सामने स्थित कार्यालय में काम कर रही दो महिलाओं को पिस्टल दिखाकर 15 लाख रुपए लूट ले गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Jaipur Crime Entered the Office and Fired a Pistol 15 lakhs Rob from two Women Incident in Jaipur City Ashok Nagar Police Station Area

Jaipur News : शहर में चौबीस घंटे बाद ही फिर लूट हो गई है। इस बार शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सचिवालय से महज 500 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। इससे पुलिस सुरक्षा की पोल खुल गई है।

अशोक नगर थाना इलाके में बुधवार शाम को दो बदमाश डियर पार्क के सामने स्थित कार्यालय में काम कर रही दो महिलाओं को पिस्टल दिखाकर 15 लाख रुपए लूट ले गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के मुताबिक युधिष्ठिर मार्ग पर केसी भवन है। बिल्डिंग के मालिक नरेन्द्र जैन मुंबई में रहते हैं। उन्होंने पहली मंजिल पर ऑफिस बना रखा है जिसमें दो महिलाएं शिप्रा और संतोष काम करती हैं। दोनों बिल्डिंग का रख रखाव देखती हैं और किराया लेती हैं। शाम करीब 5.30 बजे दो बदमाश आए और दोनों महिलाओं को पिस्टल दिखा धमकाया। इससे दोनों महिलाएं घबरा कर बैठ गईं। इसके बाद बदमाशों ने दराज में रखी चाबी निकाली और लॉकर में रखे करीब 15 लाख रुपए लूट कर भाग गए।

बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने कार्यालय के मालिक को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अशोक नगर थाना पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया।

हेलमेट लगा रखा था

बदमाशों ने जिस तरह से लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने पहले रैकी की उसके बाद लूट की। उन्होंने चेहरे नजर नहीं आए इसके लिए हेलमेट लगा रखा था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग