AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगामी सेना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले विशेष फ्लाई पास्ट और परेड अभ्यास को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जयपुर पुलिस आयुक्तालय ने सेना दिवस के दौरान परेड स्थल के आसपास के क्षेत्रों में पतंगबाजी पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त , कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव पचार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सेना दिवस के दौरान परेड स्थल महल रोड, हरे कृष्णा मार्ग और जगतपुरा के ऊपर विमान बहुत कम ऊंचाई पर उड़ान भरेंग, विमानों की सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए इन स्थानों की पांच किलोमीटर की परिधि में पतंग उड़ाने पर रोक लगाई गई है।
यह आदेश 02 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेग। पुलिस ने विस्तृत समय-सारणी जारी की है, इसके अनुसार दो जनवरी से चार जनवरी तक दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक, पांच जनवरी सवेरे नौ बजे से बारह बजे तक, छह जनवरी को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक, सात जनवरी को सवेरे नौ बजे से बारह बजे तक, आठ जनवरी को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक, नौ जनवरी को सवेरे नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक, दस जनवरी को दोपहर दो बजे से पांच बजे तक, 11 जनवरी को सवेरे नौ बजे से बारह बजे तक, बारह जनवरी को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक, 13 जनवरी से सवेरे नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक, चौदह जनवरी को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक और पंद्रह जनवरी को सवेरे नौ बजे से दोपहर एक बजे तक पतंगबाजी बैन रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंधात्मक आदेश आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
24 Dec 2025 01:01 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।