9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में दरगाह निर्माण पर बवाल: विधायक बालमुकुंद-आमीन कागजी आमने-सामने, पुलिस की तैनाती 24×7

Jaipur Gulab Shah Baba Dargah: जयपुर के चांदपोल गेट सब्जी मंडी में 100 साल पुरानी दरगाह की छत निर्माण को लेकर दो विधायकों के बीच कहा-सुनी हो गई। इलाके में तनाव इतना बढ़ गया कि जयपुर नॉर्थ पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Saurabh Mall

Feb 09, 2026

Jaipur Gulab Shah Baba Dargah Clash

फोटो में जयपुर नॉर्थ के एडिशनल DCP बजरंग सिंह शेखावत और किशनपोल जयपुर सिटी से विधायक अमीन कागजी (इमेज सोर्स: ANI)

Jaipur Gulab Shah Baba Dargah Clash: जयपुर के चांदपोल गेट सब्जी मंडी में 100 साल पुरानी गुलाब शाह बाबा दरगाह की छत बनाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। निर्माण कार्य पर दो विधायकों बालमुकुंद आचार्य और अमीन कागजी के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। हालात बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए और रात भर स्थिति पर नजर बनाए रखी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीते कल रविवार को जयपुर के चांदपोल गेट सब्जी मंडी में उस समय माहौल गरमा गया, जब हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और 100 साल पुरानी गुलाब शाह बाबा दरगाह की छत बनने का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि परकोटा क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण बढ़ रहे हैं और अब 4x4 फुट की जगह को बढ़ाकर करीब 400 गज तक कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचीन परकोटा दीवार तोड़कर निर्माण करना विरासत के साथ खिलवाड़ है।

इसी बीच, जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक (किशनपोल जयपुर शहर) अमीन कागजी भी मौके पर पहुंच गए और दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस छिड़ गई। कागजी ने साफ कहा कि निर्माण पूरी तरह वैध है और इसके लिए 30 जनवरी को वर्क ऑर्डर भी जारी हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना कारण विवाद खड़ा कर शहर का माहौल खराब किया जा रहा है।

अमीन कागजी का कहना है कि उन्होंने अपने विधायक फंड से 20 लाख रुपये मंजूर कराए हैं, जिससे दरगाह की पुरानी और जर्जर टीन की छत हटाकर पक्की छत बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र के गणेश मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों के विकास कार्य भी उन्होंने ही करवाए हैं।

मामले पर क्या बोले जयपुर नॉर्थ के एडिशनल DCP

जयपुर नॉर्थ के एडिशनल DCP बजरंग सिंह शेखावत ने कहा, “इसके लिए नगर निगम ने परमिट जारी किया था। दूसरी तरफ के लोग कह रहे हैं कि परमिट नियमों के हिसाब से जारी नहीं किया गया। बातचीत हुई, और वहां काम रोक दिया गया है। नगर निगम ने जो परमिशन दी थी, उसे भी रद्द कर दिया है… इलाके में शांति है…”

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग