17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में 3 लाख की भैंसें चोरी…दीवार फांदी, खूंटे से खोला और उड़ा ले गए, खूब देती है दूध

जयपुर के रामनगरिया क्षेत्र से दुधारू भैंस चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने करौली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। CCTV व टोल फुटेज से पिकअप ट्रैस कर दो भैंस, दो पाड़ी और एक पाड़ा बरामद किए।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Jaipur News Thieves Scale Wall Steal 3 Lakh Dairy Buffaloes Tied to Posts

जयपुर के रामनगरिया क्षेत्र से दुधारू भैंस चोरी का खुलासा (फोटो-एआई)

जयपुर: राजधानी के रामनगरिया थाना क्षेत्र में शातिर पशु चोरों द्वारा एक बाड़े से दुधारू पशु चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि, जयपुर पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल पुलिसिंग का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों में वारदात का खुलासा कर दिया।

बता दें कि पुलिस ने करौली से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई भैंसें और वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद कर ली है। घटना 13 फरवरी की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। रामनगरिया स्थित केंद्रीय विहार के पीछे, बागडों की ढाणी में लक्ष्मणराम के बाड़े को चोरों ने निशाना बनाया।

चोर बाड़े की दीवार फांदकर अंदर घुसे और वहां बंधी दो दुधारू भैंस और दो पाड़ी (भैंस के बच्चे) को खोल लिया। शातिरों ने इन पशुओं को पहले से तैयार खड़ी एक पिकअप गाड़ी में भरा और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीड़ित को सुबह जब पशु गायब मिले, तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। चोरी हुए पशुओं की कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी गई है।

स्पेशल टीम का गठन

मामले की गंभीरता और राजधानी में बढ़ती चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देश पर डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने एक विशेष टीम का गठन किया। थानाधिकारी चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में टीम ने तुरंत घटना स्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।

बस्सी टोल के फुटेज से मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस की जांच में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज टर्निंग पॉइंट साबित हुई। टीम ने जयपुर से बाहर जाने वाले रास्तों के कैमरे खंगाले, जिसमें राजाधोक-बस्सी की ओर गई एक संदिग्ध पिकअप (RJ-32 GB-6306) नजर आई। बस्सी टोल प्लाजा पर लगे कैमरों में साफ दिखा कि इसी पिकअप में भैंसें लदी हुई थीं और वह तेज रफ्तार से दौसा की तरफ जा रही थी।

करौली में दबिश और आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर पीछा शुरू किया और लोकेशन ट्रैस करते हुए करौली जिले के बाढ़ महासिंहपुरा गांव जा पहुंची। वहां पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को धर दबोचा। इनमें शेर सिंह गुर्जर (30) निवासी बाढ़ महासिंहपुरा (आदतन अपराधी), सोन सिंह गुर्जर (28) निवासी बाढ़ महासिंहपुरा और रफीक खान (32) निवासी हिण्डौन, करौली। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई दो भैंस, दो पाड़ी और एक अतिरिक्त पाड़ा बरामद किया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल पिकअप भी जब्त कर ली गई है।

रेकी कर सुनसान बाड़ों को बनाते थे निशाना

पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह पहले उन इलाकों की रेकी करता था, जहां रिहायशी बस्ती कम हो और पशु बाड़े खुले या असुरक्षित हों। मुख्य आरोपी शेर सिंह गुर्जर पहले भी चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है। गिरोह रात के समय दीवार फांदकर घुसता था और चंद मिनटों में पशुओं को गाड़ी में लोड कर दूसरे जिलों में ले जाकर बेच देता था।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!