
सर्जरी के दौरान मशीन में शॉर्ट सर्किट से बच्चा झुलसा (फोटो- पत्रिका)
जयपुर: एसएमएस अस्पताल में सर्जरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन टेबल पर एक बच्चे के झुलसने का मामला सामने आया है। इसकी वजह ऑपरेशन के दौरान उपयोग में ली जा रही एक मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
घटना के वक्त ओटी में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सर्जरी रोककर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
इस मामले में अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. राशिम कटारिया ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे धनवंतरि ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर में सात वर्षीय बच्चे की सर्जरी की जा रही थी, जिसमें उसका ट्यूमर हटाया जा रहा था।

इसी दौरान ऑपरेशन में उपयोग में ली जा रही एक मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे बच्चे का बायां पैर झुलस गया। हालांकि, बर्न ज्यादा नहीं था। बच्चे को तुरंत ओटी से बाहर निकालकर उपचार दिया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान ओटी में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ और अन्य कर्मी घबरा गए। तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर शॉर्ट सर्किट की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी गई। इसके बाद तुरंत ओटी की जांच की गई।
पूरे मामले की सही जानकारी के लिए एक कमेटी भी गठित की गई है, जिसमें प्लास्टिक सर्जरी विभाग, सर्जरी विभाग के चिकित्सक और अस्पताल के इलेक्ट्रिक इंजीनियर शामिल हैं। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने अस्पताल की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद बच्चे के परिजनों में भी गुस्सा देखा गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ने भी शिकायत दी है। हंगामे और लिखित में शिकायत देने से अस्पताल प्रशासन ने इनकार किया है।
रविवार दोपहर अस्पताल के मेडिकल इमरजेंसी ब्लॉक के पास बने मां योजना काउंटर के समीप स्थित एक चैंबर में भी आग लग गई। इसकी वजह भी शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जैसे ही कमरे में लगे इलेक्ट्रिकल पैनल से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, वहां मौजूद स्टॉफ घबरा गया और तुरंत सिक्योरिटी गार्ड व प्रशासन को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी हानि टल गई।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Updated on:
16 Feb 2026 07:30 am
Published on:
16 Feb 2026 07:22 am

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)