14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur Tourism: होली का तोहफा, इंतजार खत्म! होली से पहले अब जयपुर में यहां पैडल, स्पीड और शिकारा बोटिंग से बढ़ेगा रोमांच

Travel India: होली से पहले बड़ी सौगात: जयपुर में शुरू होगी रोमांचक बोटिंग, सैलानियों को मिलेगा नया अनुभव। अब झील की लहरों पर सैर, आमेर महल का दिखेगा अनोखा नज़ारा, जयपुर पर्यटन में जुड़ा एडवेंचर।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

PHOTO AI

Rajasthan Tourism: जयपुर. होली से पहले ही पर्यटकों के लिए खुशखबरी आ गई है। जयपुर के विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में अब सैर-सपाटे के साथ रोमांच का नया तड़का लगने जा रहा है। ऐतिहासिक मावठा में इसी माह से बोटिंग सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे यहां आने वाले पर्यटक झील की लहरों पर नौकायन का आनंद ले सकेंगे।

आइकॉनिक आमेर प्रोजेक्ट के तहत पर्यटन निगम ने पैडल, स्पीड और शिकारा बोटिंग शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। बोटिंग संचालन करने वाली फर्म ने मावठा में नावें पहुंचाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पहली पैडल बोट यहां लाई गई, जबकि 25 फरवरी तक स्पीड और शिकारा बोट भी उपलब्ध हो जाएंगी। इसके बाद पर्यटक अलग-अलग प्रकार की नावों में बैठकर झील के बीच से आमेर महल की भव्यता और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देख सकेंगे।

अब तक पर्यटक केवल महल और किले की ऐतिहासिक वास्तुकला का आनंद लेते थे, लेकिन बोटिंग सुविधा जुड़ने से उनका अनुभव और भी यादगार बनेगा। खासकर होली और पर्यटन सीजन के दौरान यहां आने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है। प्रशासन का मानना है कि इससे स्थानीय पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कुल मिलाकर, होली से पहले जयपुर को मिली यह सौगात पर्यटकों के लिए रोमांच और यादगार सफर का नया अध्याय साबित होगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!