1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Central Park Controversy : जयपुर में भूमिगत पार्किंग शुरू, इधर सेंट्रल पार्क पर छिड़ा विवाद, जानें क्यों

Central Park Controversy : सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर को भूमिगत पार्किंग की सौगात दी है। भूमिगत पार्किंग शुरू होने के साथ ही सरफेस पार्किंग को लेकर विवाद सामने आया है। सुबह-शाम सेंट्रल पार्क में घूमने वाले लोगों ने बड़ा आरोप लगाया है। जानें पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
Jaipur underground parking Start Central Park Controversy erupts signature campaign launched find out why

फोटो पत्रिका

Central Park Controversy : जयपुर में सेंट्रल पार्क में हाईकोर्ट के सामने विकसित की गई भूमिगत पार्किंग शुरू होने के साथ ही सरफेस पार्किंग को लेकर विवाद भी सामने आया है। सुबह-शाम सेंट्रल पार्क में घूमने आने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि वर्षों से सार्वजनिक पार्किंग के उपयोग की जमीन पर गोल्फ क्लब वालों ने बेरिकेट लगा दिया और वाहन पार्क नहीं करने दे रहे है। वहीं गोल्फ क्लब वालों का तर्क है कि यह जगह सार्वजनिक कभी नहीं रही है, जेडीए ने उन्हें दी है।

सेंट्रल पार्क बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेश यादव का कहना है कि हाईकोर्ट ने वर्ष 2014 में दिए गए निर्णय में पार्किंग को सभी के लिए खुला बताया था। इसके बावजूद हाईकोर्ट पार्किंग निर्माण के बाद रामबाग गोल्फ क्लब वालों ने भू-तल की पार्किंग को निजी बताते हुए कब्जा कर लिया। गार्ड और बाउंसर तैनात कर आमजन को पार्किंग से रोका जा रहा है।

जेडीए में शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने से शनिवार को दो दिन के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। पार्क घूमने आने वाले लोग हस्ताक्षर कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।

यह जमीन कभी सार्वजनिक नहीं रही

वर्ष 2000 में सरकार और पोलो व गोल्फ क्लब सोसायटी के बीच एक समझौते हुआ, जिसमें 89.74 एकड़ जमीन गोल्फ के लिए निर्धारित की गई थी। जेडीए ने पार्किंग निर्माण के समय कहा था कि नीचे पार्किंग बनने के बाद ऊपर की जमीन क्लब को विकसित करने के लिए दी जाएगी। यह जमीन कभी सार्वजनिक नहीं रही। क्लब वालों के वाहन यहां पार्क होते हैं, इसी कारण बैरियर लगाए गए हैं।
योगेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, रामबाग गोल्फ क्लब सोसायटी

जेडीए की है भूमिगत पार्किंग

सरफेस पार्किंग गोल्फ क्लब के हिस्से में हैं। इसको लेकर मुख्य सचिव स्तर पर फैसला पहले ही हो चुका है। भूमिगत पार्किंग जेडीए की है। नगर निगम को ये पार्किंग सोमवार को संचालन के लिए सौंप दी जाएगी। आगे की प्रक्रिया निगम करेगा और यहां पर वहां खड़े करवाएगा।
देवेंद्र गुप्ता, निदेशक, अभियांत्रिकी शाखा, जेडीए