15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Valentine Day: वैलेंटाइन डे के दिन जयपुर में आसमान छू रहे गुलाब के दाम, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची रेट

Valentine Day 2026: जयपुर में वैलेंटाइन डे के मौके पर लाल गुलाब की कीमतों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

पत्रिका फोटो

Jaipur News: वैलेंटाइन डे यानी प्यार के इजहार के दिन गुलाब के फूल की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में रेड रोजेज के दाम इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। बाजार में रेड रोजेज की कीमतों में इस साल सबसे अधिक तेजी देखी जा रही है।

वर्तमान में 20 पीस का एक बंडल करीब 800 से 1000 रुपए तक बिक रहा है, जो अब तक का सर्वाधिक बताया जा रहा है। गत वर्ष अधिकतम भाव 400 रुपए तक ही पहुंचे थे। वहीं, एक पैक फूल 60 रुपए तक में बेचा जा रहा है। जयपुर की फूल मंडी में 20 पीस का बंडल करीब 600 रुपए में आ रहा है।

फूल विक्रेता राजेंद्र प्रजापत के अनुसार बड़े शहरों से 1 से 10 फरवरी के बीच बड़ी मात्रा में फूलों का निर्यात दूसरे देशों में किया जाता है। इससे स्थानीय बाजार में सप्लाई कम हो जाती है और रेड रोजेज की कीमतें बढ़ जाती हैं।

इवेंट के चलते फिलर्स भी महंगे

जिप्सोफिला (बेबीज ब्रेथ) का उपयोग में बुके में फिलर के रूप में होता है। यह 400 से 500 ग्राम करीब 400 रुपए में बिक रहा है। जरबेरा के 10 पीस का बंडल 100 रुपए, डेजी का 15 से 20 स्टिक का बंडल 350 रुपए, जबकि सन फ्लावर का 5 स्टिक का बंडल 200 रुपए में बिक रहा है।

फिलर्स में कामिनी व एरिका पाम के 50 पीस 200 रुपए, ग्लेडियोलस 20 पीस 300 रुपए, स्टार्स 8 रुपए प्रति पीस तथा कार्नेशन 20 पीस 500 रुपए में मिल रहे हैं।

इसके अलावा ऑर्किड 10 पीस 400 रुपए, लिलियम 10 पीस 800 रुपए, ट्यूलिप 10 पीस 1500 रुपए, रजनीगंधा 50 पीस 700 रुपए व कलर रोजेस 20 पीस 700 रुपए में बिक रहे हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!