17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में मौसम का यूटर्न बारिश रिटर्न… पलटा मौसम का मिजाज, 18 फरवरी को 31 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Jaipur Weather Update: जयपुर में बीते दिनों से पारे में बढ़ोतरी से शुष्क मौसम का मिजाज ​मंगलवार रात फिर बदल गया। शहर के कई इलाकों में देर रात तक रि​मझिम बौछारों का दौर चला जिसके कारण मौसम में फिर से ठंडक महसूस हुई।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
जयपुर शहर में देर रात गिरी बौछारें, प​त्रिका फोटो
Play video

जयपुर शहर में देर रात गिरी बौछारें, प​त्रिका फोटो

Jaipur Weather Update: जयपुर में बीते दिनों से पारे में बढ़ोतरी से शुष्क मौसम का मिजाज ​मंगलवार रात फिर बदल गया। शहर के कई इलाकों में देर रात तक रि​मझिम बौछारों का दौर चला जिसके कारण मौसम में फिर से ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम केन्द्र के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मंगलवार शाम को कई जगह मौसम बदल गया। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, शाम को अचानक बादल छा गए और हवाएं चली। मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को 17 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में सात डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 33 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर, चूरू और ​झुंझुनूं जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिलों और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने नागौर,बीकानेर, राजसमंद, अजमेर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, टोंक और कोटपूतली समेत आसपास के भागों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा संग हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

18 फरवरी को सर्वाधिक असर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता सर्वाधिक रहने पर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी होने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों को भी रबी फसलों की पैदावार को सुरक्षित ​स्थानों पर रखने की हिदायत दी है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!