2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: आज थमेगा दूसरे चरण का प्रचार, भाजपा-कांग्रेस के इन 23 स्टार प्रचारकों की राजस्थान से बनी रही दूरी

प्रदेश में 13 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम 6 बजे थम जाएगा। प्रचार थमने के बाद केन्द्रीय स्टार प्रचारकों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़कर जाना होगा

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Apr 24, 2024

Lok Sabha Elections 2024: प्रदेश में 13 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम 6 बजे थम जाएगा। प्रचार थमने के बाद केन्द्रीय स्टार प्रचारकों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़कर जाना होगा। प्रचार थमने तक राज्य के मुख्य दल भाजपा-कांग्रेस के 23 से ज्यादा केन्द्रीय नेता प्रचार के लिए राजस्थान नहीं पहुंचे। इनमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व बड़े नेता शामिल हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कांग्रेस के राहुल गांधी भी पहले फेज में सिर्फ एक दिन आए। दोनों ही दलों ने जातिगत समीकरणों के लिहाज से इनमें से कई स्टार प्रचारकों की जरूरत भी जताई, लेकिन इनके दौरे तय नहीं हो पाए। इनमें कांग्रेस के करीब 13 और भाजपा के 10 से ज्यादा केंद्रीय स्टार प्रचारक शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश के भी कई स्टारक प्रचारक प्रत्याशी हैं, जो अपनी सीट से ही नहीं निकल पाए। इनमें भाजपा के ऐसे छह और कांग्रेस से एक स्टार प्रचारक शामिल हैं।

कांग्रेस: केन्द्रीय स्टार प्रचारक नहीं आए
रजनी पाटिल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू, रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी, चरणजीत सिंह चन्नी, आलोक शर्मा, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, अलका लांबा, बीवी श्रीनिवास और वरुण चौधरी शामिल हैं।

प्रदेश के ये स्टार प्रचारक अपने क्षेत्रों तक रहे सीमित
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल प्रदेश के नेता हरीश चौधरी, हेमाराम चौधरी, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, रघु शर्मा, अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगरराम गेदर, शिमला देवी नायक और रामलाल मीना अपने क्षेत्रों तक ही सीमित रहे। ये नेता प्रदेशभर में कहीं दौरे करते नजर नहीं आए।

जोशी अपने चुनाव में फंसे
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी स्टार प्रचारक बनाए गए थे। लेकिन उन्हें भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाए जाने के चलते वे अपनी सीट पर ही फंस कर रह गए।

भाजपाः 10 केन्द्रीय स्टार प्रचारक नहीं आए…
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी, स्मृति ईरानी, गुजरात सीएम भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, एमपी सीएम मोहन यादव, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस, ओम प्रकाश माथुर, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर किसी भी चरण में प्रचार के लिए राजस्थान नहीं आए।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का घोषणा पत्र वक्फ़ बोर्ड के घोषणा पत्र जैसा, गजेंद्र सिंह शेखावत ने ऐसा क्यूं कहा जानें

प्रदेश के स्टार प्रचारक अपनी सीट पर ही फंसे रहे
भाजपा में ऐसे छह स्टार प्रचारक हैं, जो चुनाव भी लड़ रहे हैं। ये सभी अपने ही लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। भूपेन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, सी.पी. जोशी, ओम बिरला खुद ही चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, स्टार प्रचारक वसुंधरा राजे अपने पुत्र के अलावा किसी अन्य सीट पर प्रचार के लिए नहीं गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ प्रत्याशी सीपी जोशी जरूर एक-दो सभाओं में अपनी सीट छोड़कर गए।

यह भी पढ़ें : बाड़मेर से बड़ी खबर : पूर्व विधायक अमीन खान को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर कहा – 26 जून तक काम तमाम

स्टार प्रचारक नहीं आए तो दूसरों को बुलाना पड़ा…
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ खली को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करने के लिए बुलाया। खली तो तीन दिन से बाड़मेर में ही मौजूद हैं। कंगना रनौत के मंगलवार को पाली और जोधपुर में रोड शो किए। बुधवार को उनके बाड़मेर और जैसलमेर में रोड शो प्रस्तावित हैं।