AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

जयपुर। हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद अब विंड पैटर्न में बदलाव आने लगा है। तापमान में गिरावट आने से सर्दी तेज होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुष्क मौसम रहने के कारण आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में अंतर नजर आएगा। शनिवार को दूसरे दिन भी माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य रहा। शुक्रवार को नमी की मात्रा कम होने के कारण दिन में सर्दी से कुछ राहत मिली। शाम होते ही सर्दी बढ़ी है। प्रदेश में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सबसे कम माउंट आबू में दर्ज किया गया। यहां पर पारा जमाव बिंदू पर आ गया। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया।
बढ़ेगी सर्दी
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 48 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। विक्षोभ के कारण उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ेगा। जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। इस दौरान कहीं-कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा छाए रहने के आसार है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
09 Dec 2023 12:47 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।