AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

जयपुर। रेगिस्तान की रेत से लेकर झीलों की नगरी तक, राजस्थान ने पर्यटकों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ दी है। पर्यटन मंत्रालय की इंडिया टूरिज्म कंपेडियम 2025 की रिपोर्ट ने साबित भी कर दिया कि मेहमाननवाजी, किले, महल, हवेलियों और बेहतर कनेक्टिविटी ने राजस्थान को देश के पर्यटन नक्शे पर नई ऊंचाई दी है। राजस्थान आने वाले 80 फीसदी पर्यटकों का पसंदीदा डेस्टीनेशन जयपुर है और आमेर किला, जंतर-मंतर, हवामहल, अल्बर्ट हॉल जैसे विश्व स्मारकों को देखना उनकी पहली पसंद के तौर पर सामने आए हैं।
विदेशी नागरिकों को विश्व विरासत गुलाबी नगरी लुभा रही है। दुनियाभर के 250 से अधिक देशों से आने वाले सैलानियों में सबसे अधिक अमरीका से आ रहे हैं। यह ट्रेंड पिछले कुछ सालों से बदला है। विश्वविख्यात हवामहल, आमेर महल, जंतर-मंतर जैसे पर्यटन स्थल विदेशी सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। इन देशों से हर साल लाखों पर्यटक खिंचे चले आ रहे हैं।

दुनिया के 10 प्रमुख देशों की बात करें तो अमरीका, यूके, फ्रांस के बाद ऑस्ट्रेलिया, इटली, जर्मनी, स्पेन, जापान, आयरलैंड और कनाडा से भी पर्यटक जयपुर घूमने आ रहे हैं। इन देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या साल-दर-साल डेढ़ से दोगुना गति से बढ़ रही है। कोरिया, मलेशिया, नींदरलैंड, पोलैंड, रूस और थाइलैंड के हजारों सैलानी जयपुर आ रहे हैं।
| देश | 2022 | 2023 | 2024 |
|---|---|---|---|
| अमेरीका | 31,886 | 68,362 | 81,118 |
| यूके | 11,757 | 40,116 | 54,180 |
| फ्रांस | 10,069 | 27,483 | 33,653 |
| ऑस्ट्रेलिया | 7,107 | 22,135 | 31,908 |
| इटली | 5,116 | 18,551 | 27,104 |
| जर्मनी | 6,590 | 18,652 | 24,438 |
| स्पेन | 6,912 | 18,184 | 23,166 |
| जापान | 2,044 | 18,184 | 16,851 |
| आयरलैंड | 2,276 | 9,913 | 13,267 |
| कनाडा | 3,784 | 8,568 | 11,729 |
जयपुर का हैरिटेज और यहां की संस्कृति लोगों को पसंद आ रही है। अब पर्यटक यहां के तीज-त्योहार में भी शामिल हो रहे हैं। यहां की समृद्ध परंपरा उन्हें आकर्षित कर रही है।
-राकेश छोलक, अधीक्षक, आमेर महल
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
21 Dec 2025 11:24 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।