
फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan Pension : राजस्थान में 50 हजार से अधिक पेंशनर्स की पेंशन पर संकट गहराता नजर आ रहा है। निर्धारित समय सीमा तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन रोकने की तैयारी की जा रही है।
वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में पेंशनर इस समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। विभागीय सूत्रों के अनुसार अंतिम तिथि तक प्रदेश के 589745 पेंशनर्स में से 53258 पेंशनर्स ने प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया है।
जानकारी अनुसार जिन पेंशनर्स ने प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया उन्हें फरवरी में तो पेंशन मिल जाएगी, लेकिन मार्च में मिलने वाली पेंशन रोक दी जाएगी। ऐसी स्थिति में प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही दुबारा शुरू हो सकेगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुल 91.68 लाख पेंशनर्स हैं, जिनमें से केवल 82.16 फीसदी (75.33 लाख) ने ही अब तक सत्यापन करवाया है। आमतौर पर यह प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी हो जाती है, लेकिन बड़ी संख्या में पेंडेंसी को देखते हुए सरकार ने इसे 31 जनवरी तक बढ़ाया था। यदि इस अवधि में सत्यापन नहीं हुआ, तो फरवरी से पेंशन खाते में नहीं आएगी।
Published on:
03 Feb 2026 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
