11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan First Budget : राजस्थान का पहला बजट किस मशहूर नेता ने किया था पेश, दिया कुमारी का है इस वर्ष तीसरा बजट

Rajasthan First Budget : राजस्थान का बजट कल 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का पहला बजट किसने पेश किया था। पढ़ें ये रोचक जानकारी।

2 min read
Google source verification
Rajasthan First Budget Who Famous leader presented Diya Kumari will present third budget this year

ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Rajasthan First Budget : राजस्थान का बजट 2026 कल बुधवार 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। राजस्थान की डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दिया कुमारी एक बार फिर बजट पेश करेंगी। अब सवाल यह है कि राजस्थान का पहला बजट किसने पेश किया था? तो जानकारी के अनुसार आजादी के बाद राजस्थान का पहला बजट दिग्गज किसान नेता नाथूराम मिर्धा ने पेश किया था।

राजस्थान में पहली विधान सभा का गठन 23 फरवरी 1952 को हुआ था, तब पहले मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल थे। पहले वित्त मंत्री के रूप में नाथूराम मिर्धा ने राजस्थान सरकार का पहला बजट पेश करते हुए कहा था कि मंत्रिमंडल का पहला बजट प्रस्तुत करने का सौभाग्य मुझे मिला है।

पहला बजट टैक्स फ्री था

जानकार आश्चर्य होगा कि नाथूराम मिर्धा ने पहले बजट में कोई टैक्स नहीं लगाया था। पहला बजट 4 अप्रैल 1952 को राजस्थान विधानसभा में पेश किया गया था। यह बजट 17.25 करोड़ रुपए का था। आजादी के बाद विधानसभा में राज्य का पहला बजट वित्तीय वर्ष 1952-53 के लिए था। पहला बजट पेश हुए 73 साल हो गए हैं। 73 साल पहले पेश किए गए पहले बजट और मौजूदा बजट में काफी अंतर है।

आने वाले बजट अनुमानों में जा सकता है 8 लाख करोड़ रुपए के पार

वर्तमान में यह लगभग 7.26 लाख करोड़ रुपए प्रोजेक्टेड है। यदि यही रफ्तार जारी रही, तो 11 फरवरी को आने वाले बजट अनुमानों में यह 8 लाख करोड़ रुपए के पार जा सकता है। राजस्थान में पहली विधानसभा में 160 सीटें थी, जिसे बाद में 1957 में 176, 1967 में 184 और 1977 में 200 सीटों तक बढ़ाया गया।

दिया कुमारी पेश करेंगी तीसरा बजट

राजस्थान की डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री दिया कुमारी कल बुधवार 11 फरवरी को तीसरा बजट पेश करेंगी। उन्होंने 2024-25 और 2025-26 का बजट पेश किया था। वैसे महिला के तौर पर वसुंधरा राजे ने भी बजट पेश किया था। पर वह पूर्णकालिक वित्त मंत्री नहीं थी। वसुंधरा राजे के पास सीएम के साथ वित्त मंत्री का भी भार था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग