
प्रतीकात्मक तस्वीर -पत्रिका
जयपुर। माध्यमिक शिक्षा द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयन प्राप्त करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। एसओजी ने अंडमान (पोर्ट ब्लेयर), कोलकाता, जालौर, कोटा और जयपुर सहित छह स्थानों पर एक साथ दबिश देकर 10-10 हजार रुपए के इनामी पांच डमी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है।
एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीन एमबीबीएस छात्र और दो राजकीय शिक्षक शामिल हैं, जबकि एक संदिग्ध एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लेकर जयपुर लाया जा रहा है।
डीआइजी परिस देशमुख ने बताया कि सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान तथा विज्ञान विषय की परीक्षा 24 दिसंबर 2022 को आयोजित हुई थी। सामान्य ज्ञान व शैक्षिक मनोविज्ञान का प्रश्न पत्र लीक होने पर यह परीक्षा पुनः 29 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी। विशेष सॉफ्टवेयर विकसित कर परीक्षार्थियों के फोटो का मिलान किया गया। फोटो मैचिंग व डिजिटल डेटा के आधार पर पहचान सुनिश्चित की गई। अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा ने मुखबिर तंत्र के जरिये आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें पकड़ा।
महेश कुमार बिश्नोई (एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष, जयपुर) निवासी कोडका, जालौर: आरोपी ने मूल अभ्यर्थी दिनेश कुमार गोदारा (निवासी पमाणा, जालौर) की जगह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरणमगरी सेक्टर-11, उदयपुर में विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी। सौदा तीन लाख रुपए में हुआ था।
महिपाल बिश्नोई (एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष, कोटा) निवासी जालोडा, फलोदी: आरोपी ने मूल अभ्यर्थी सुरतराम मीणा (निवासी बरनाला, सवाई माधोपुर) की जगह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी, कोटा में विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी। सौदा पांच लाख रुपए में हुआ था।
सही राम (एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष, पोर्ट ब्लेयर) निवासी टांपी, जालौर: आरोपी ने मूल अभ्यर्थी दिनेश कुमार (निवासी सांचौर, जालौर) की जगह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूरजपोल, उदयपुर में विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी। सौदा तीन लाख रुपए में हुआ था।
हनुमाना राम (राजकीय अध्यापक) निवासी वाडानया, जालौर: आरोपी ने फरार मूल अभ्यर्थी अशोक कुमार बिश्नोई (निवासी धोरीमन्ना, बाड़मेर) की जगह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दीगरी, जोधपुर में सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान की परीक्षा दी थी। सौदा पांच लाख रुपए में हुआ था।
निवास कुराडा (राजकीय अध्यापक) निवासी अरणाय, जालौर: आरोपी ने फरार मूल अभ्यर्थी मनोहर सिंह बिश्नोई (निवासी करावड़ी, जालौर) के स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शोभागपुरा, उदयपुर में सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान की परीक्षा दी थी। सौदा पांच लाख रुपए में हुआ था।
प्रिंस (संदिग्ध, एमबीबीएस छात्र, कोलकाता): आरोपी को हिरासत में लेकर जयपुर लाया जा रहा है। प्रिंस ने मूल अभ्यर्थी मनोहर सिंह बिश्नोई (निवासी करावड़ी, जालौर) के स्थान पर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सविना खेड़ा, उदयपुर में विज्ञान विषय की परीक्षा दी थी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
17 Feb 2026 09:59 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)