12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC का बड़ा फैसला: RAS मुख्य परीक्षा-2023 की उत्तर पुस्तिकाएं अब ऑनलाइन देखें और डाउनलोड करें

Answer Sheet Download: 9 मार्च से खुलेंगे आवेदन, 50 रुपये में मिलेगी अपनी कॉपी। अभ्यर्थी खुद जांच सकेंगे अपनी लिखित परीक्षा का मूल्यांकन।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 12, 2026

Rajasthan Assistant Prosecution Officer exam Only 4 candidates passed while 2696 candidates failed matter has reached High Court

फाइल फोटो पत्रिका

RAS Main Exam: जयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरएएस (मुख्य) परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है। आयोग की इस पहल से अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का स्वयं आकलन कर सकेंगे और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

आयोग सचिव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 9 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर ‘कैंडिडेट इनफॉर्मेशन’ सेक्शन में जाकर ‘RAS (Main) Exam-2023’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन किया जा सकेगा।
उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्रति कॉपी 50 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क भुगतान के लिए लिंक 20 अप्रैल से 19 जून तक सक्रिय रहेगा। भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल से सभी कॉपियां हटा दी जाएंगी।

📌 टाइमलाइन : कब क्या करें?

चरणतिथिक्या करना है
आवेदन शुरू9 मार्च 2026उत्तर पुस्तिका देखने/डाउनलोड करने ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
आवेदन अंतिम तिथि8 अप्रैल 2026आवेदन की अंतिम तिथि
शुल्क भुगतान अवधि शुरू20 अप्रैल 2026प्रति कॉपी ₹50 शुल्क भुगतान लिंक सक्रिय
शुल्क भुगतान अंतिम तिथि19 जून 2026शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि
डाउनलोड अंतिम तिथि30 जून 2026 (रात 12 बजे तक)उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड करने का अंतिम मौका
पोर्टल से हटेंगी कॉपियां30 जून के बादसभी उत्तर पुस्तिकाएं हटा दी जाएंगी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन मान्य होंगे। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से किए गए अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस व्यवस्था से हजारों अभ्यर्थियों को पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ मिलेगा और भविष्य की तैयारी में भी सहायता मिलेगी।