15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे में छिप गई आमेर महल की भव्यता व शान, नहीं हुए दीदार, पर्यटक खुद तस्वीर बन गए

जयपुर शहर में कोहरे का असर ऐसा था कि विश्व प्रसिद्ध आमेर महल की भव्यता और शान दोपहर तक कोहरे में छिपी रही।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

जयपुर। शहर में मंगलवार को कोहरे का असर स्मारकों पर भी दिखा। कोहरे का असर ऐसा था कि विश्व प्रसिद्ध आमेर महल की भव्यता और शान दोपहर तक कोहरे में छिपी रही। महल की दीवारें,बुर्ज जैसे मौन साधे खडे थे। ऐसा लग रहा था जैसे महल का इतिहास व वर्तमान एक फ्रेम में समा गए हों। सुबह 10 बजे तक महल देखने के लिए पहुंचे पर्यटक वहां का नजारा देख कर हैरान रह गए। चारों तरफ कोहरा ही कोहरा होने के कारण महल का दीदार नहीं कर सके और महल के चौक में कोहरा छंटने का इंतजार करते पर्यटक खुद ही तस्वीर बन गए। पर्यटक दोपहर तक कोहरे में विरासत की झलक को तलाशते रहे। दोपहर 12 बजे बाद जब कोहरा छंटा तो पर्यटकों को महल के दीदार हुए। कोहरे के कारण हाथी सवारी भी एक तरह से बंद रही। जल महल की पाल पर भी ऐसा ही हाल देखने को मिला। यहां भी दोपहर तक पर्यटक जलमहल का नजारा नहीं देख पाए।

उधर जयपुर शहर में भी कोहरे के कारण यही हाल था। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर तो विजिबिलिटी एक मीटर से भी कम रह गई। वाहन चालकों को दिन में ही वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी। लोग कडाके की सर्दी के कारण घरों से बाहर नहीं निकल सके और सड़कों पर जगह जगह अलवा जला कर आग तापते दिखे। दोपहर 12 बजे बाद जब धूप निकली तो सडकों व बाजारों में आवाजाही शुरू हुई।

परकोटा के बाजारों में जहां सुबह से ही रौनक शुरू हो जाती है वहीं मंगलवार को दोपहर तक सन्नाटा सा रहा। दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोली और सूरज निकलते तक दुकानों के बाहर अलावा जला कर हाथ तापते दिखे। ऐसे में लगा की कोहने ने पराकोटा भी पूरा थाम दिया

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!