AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
जयपुर. पर्यटन और त्योहारी सीजन के बीच बाजार की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से सोमवार को ‘आओ बाजार चलें…’ अभियान के तहत टॉक शो का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में जो भी समस्या है, वह केवल व्यापारियों की न होकर जनता की भी समस्या है।
बढ़ता ट्रैफिक का दबाव
गोविंद मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। ट्रैफिक राजापार्क में डायवर्ट हो जाता है, इससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। अस्थायी अतिक्रमण करने वालों की जांच की जाए।
- रवि नैय्यर, अध्यक्ष, राजापार्क व्यापार मंडल
अस्थायी अतिक्रमण हो गए
बाजारों में पार्किंग की जगह अस्थायी अतिक्रमण हो गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के चालान के डर से लोग बाजार आने से बचते हैं।
- पवन गोयल व ललित सांचौरा, जयपुर व्यापार मंडल
पुलिस की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं
बाहरी बाजारों में ट्रैफिक पुलिस की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बाजारों में अस्थायी अतिक्रमण बढ़ते जा रहे हैं।
- सुभाष गोयल, सुरेश सैनी, जयपुर व्यापार महासंघ
दिवाली पर बाजारों के लिए नीति की जरूरत : कर्णावट
टॉक शो में ग्रेटर निगम के उप महापौर पुनीत कर्णावट ने कहा कि शहर के बेहतर विकास के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने तात्कालिक दूर होने वाली समस्याओं के निदान के लिए टॉक शो में मौजूद निगम व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को कहा। उन्होंने दिवाली पर बाजारों को लेकर एक नीति बनाने की जरूरत जताई। कर्णावट ने कहा कि राजस्थान पत्रिका हमेशा से सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पत्रकारिता के साथ हमेशा से सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ाव रखा, जो आज भी कायम है। आओ बाजार चलें जैसे अभियानों से व्यापारियों और जनता को उचित प्लेटफार्म मिलता है।
वन-वे किया जाएगा
सुगम यातायात के लिए प्लान तैयार करेंगे। बाजारों में जाम नहीं लगे, इसके लिए दिवाली पर कुछ जगहों पर वन-वे किया जाएगा। वहीं विशेष यातायात व्यवस्था कर रहे हैं। ई-रिक्शा पर कार्रवाई कर रहे हैं।
- जितेन्द्र सिंह, एसीपी, ट्रैफिक ईस्ट
सीधा संवाद
राजस्थान पत्रिका कार्यालय में आयोजित टॉक शो में ग्रेटर निगम उपमहापौर पुनीत कर्णावट, निगम उपायुक्त ओम थानवी व एसीपी, ट्रैफिक ईस्ट जितेन्द्र सिंह के साथ शहर के 30 से अधिक बाजारों के व्यापारियों ने सीधा संवाद किया।
इन्होंने ने भी रखी अपनी बात
दीपक जग्गा, मानसरोवर व्यापार मंडल
ओमकार सैनी, कैलगिरी रोड व्यापार मंडल
प्रकाश चंद अग्रवाल व शिव शंकर शर्मा, महेश नगर व्यापार मंडल
हरीश मल्होत्रा, राजकुमार जैनानी, गोपालपुरा बाइपास व्यापार मंडल
अजय सैनी, सौ फीट रोड व्यापार मंडल
महेंद्र सिंह, विनोद महला, बिश्नावाला पांच्यावाला व्यापार मंडल
गिरिराज सिंह, वैशाली मार्ग पश्चिम व्यापार मंडल
राजीव आहूजा, राजापार्क व्यापार मंडल
रामनारायण, हटवाड़ा रोड व्यापार मंडल
भागचंद खंडेलवाल, चित्रकूट व्यापार मंडल
अजय अग्रवाल, विद्याधर नगर सेंट्रल स्पाइन
सलिल खंडेलवाल, घाटगेट व्यापार मंडल
प्रकाश अग्रवाल, सुभाष नगर व्यापार मंडल
दिलीप सिंह, वैशाली नगर व्यापार मंडल
अशोक कुमावत, लाल कोठी व्यापार मंडल
ममता शर्मा व रिचा सैनी उद्यमी
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
22 Oct 2024 12:01 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।