AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
जयपुर। विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर प्रदेशभर से श्रमिक और कर्मचारी 26 दिसंबर को जयपुर में जुटेंगे। भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान के आह्वान पर श्रमिक हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली सुबह 11 बजे शहीद स्मारक से शुरू होकर बाइस गोदाम पहुंचेगी।
संघ के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार के दो साल पूरे हो गए, लेकिन संकल्प पत्र में जो वादे किए गए और बजट में जो घोषणाएं की गईं वे आज तक पूरी नहीं हुई हैं। मजदूर राष्ट्र निर्माण की रीढ़ है, उनकी अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार से मांग है कि श्रमिकों व कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य प्रदेश के मजदूरों और कर्मचारियों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं न्यूनतम वेतन में वृद्धि, स्थायी रोजगार, ठेका प्रथा खत्म करने, सामाजिक सुरक्षा, श्रम कानूनों का क्रियान्वयन तथा शिक्षा-स्वास्थ्य सहित मूलभूत अधिकारों की रक्षा की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करना है। सरकारी उपक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है, जो राज्य के हित में नहीं है। राज्य के उपक्रमों का निजीकरण रोका जाए।
क्षेत्र संगठन मंत्री सी वी राजेश ने कहा कि सरकार को श्रमिकों की समस्याओं का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए। रैली संयोजक दीनानाथ रूथला ने कहा कि श्रमिकों-कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
23 Dec 2025 08:10 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।