
प्रदेश में डिजिटाइजेशन, फाइबर नेटवर्क, जल-ऊर्जा पाइपलाइन और औद्योगिक गलियारों की मांग बढ़ रही है, लेकिन सडक़ कटिंग की अनुमति की प्रक्रिया उतनी तेज नहीं हो सकी है। यही कारण है कि सडक़ कटिंग के स्वीकृत आवेदनों की संख्या बेहद कम देखने को मिल रही है, जबकि खारिज और लंबित मामलों का भार बढ़ा है। मांग और अनुमति के बीच की दूरी बढ़ रही है। आंकड़े बताते हैं कि उदयपुर 7 स्वीकृत मामलों के साथ उल्लेखनीय रहा और प्रदेश में अपेक्षाकृत बेहतर स्वीकृति वाला जिला बना है। सरहदी जिले जैसलमेर में 8 में 3 लंबित और 5 खारिज, वहीं बाड़मेर में 31 में 6 लंबित और 25 खारिज किए गए हैं। जयपुर शहर में सभी 27 आवेदन खारिज हुए। जयपुर ग्रामीण के 38 आवेदनों में 34 लंबित और 4 खारिज. रहे।
-स्वीकृति कम
-खारिज अधिक
-लंबित मामलों का बोझ
अजमेर में 272 आवेदन, जिनमें 27 स्वीकृत, 103 लंबित और 142 खारिज रहे। इसी तरह पाली में 263 आवेदन, जिनमें 46 स्वीकृत, 136 लंबित और 81 खारिज किए गए। दोनों जिलों में फाइबर नेटवर्किंग, सिटी गैस पाइपलाइन, औद्योगिक कनेक्शन और शहरीकृत भूगोल ने मांग का दबाव बढ़ाया, लेकिन अंतिम निर्णय में लंबित और खारिज की संख्या अधिक रही। जोधपुर में 98 आवेदन, 48 लंबित और 50 खारिज और नागौर में 50 आवेदन, 24 लंबित और 26 खारिज रहे।
कोटा में 36 में से 1 स्वीकृत, 17 लंबित और 18 खारिज रहे। इसी तरह उदयपुर में 34 में 7 स्वीकृत, 11 लंबित, 16 खारिज किए गए। भीलवाड़ा में 58 में 2 स्वीकृत, 14 लंबित, 42 खारिज, वहीं बीकानेर में 20 में 9 लंबित और 11 खारिज हुए।
अलवर में 73 आवेदन आए — 5 स्वीकृत, 18 लंबित और 50 खारिज रहे। इसी तरह भरतपुर में 16 में 10 खारिज और 6 लंबित किए गए। करौली में 29 में 17 खारिज और 12 लंबित रहे। प्रतापगढ़ में 11 में 7 लंबित और 4 खारिज किए गए। झालावाड़ में 10 में 1 स्वीकृत, 1 लंबित और 8 खारिज किए गए। दौसा में 36 में 1 स्वीकृत, 13 लंबित और 22 खारिज किए गए।
-राजसमंद में 15 आवेदन में 5 स्वीकृत, 7 लंबित और 3 खारिज
-बूंदी में 19 में 2 स्वीकृत, 10 लंबित और 7 खारिज
यह माने जा रहे प्रमुख कारण
-नई व उच्च गुुणवत्ता वाली सडक़ों की सुरक्षा प्राथमिकता
-कॉमन डक्ट सिस्टम का अभाव
-बार-बार कटिंग से सडक़ की आयु कम होना
-रेस्टोरेशन कॉस्ट व भुगतान विवाद
-मरम्मत गुणवत्ता पर विवाद
-अधूरे आवेदन व तकनीकी दस्तावेजों की कमी
-मैपिंग व अलाइनमेंट न होना
-सुरक्षा प्रोटोकॉल न होना
-अनावश्यक कटिंग पर राज्यस्तरीय सख्ती
-सरकारी निवेश की सुरक्षा की नीति
सीमान्त जिलों में यह कारण भी
Published on:
02 Feb 2026 11:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
