
स्वर्णनगरी में सोनार दुर्ग की दीवार की मरम्मत कार्य कछुआ चाल से चलने के कारण गोपा चौक-शिव मार्ग पर अव्यवस्था गहराती जा रही है। करीब दो वर्ष पहले दुर्ग की दीवार क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। समय बीतने के बावजूद कार्य पूरी तरह व्यवस्थित नहीं हो सका है। जिस हिस्से की दीवार को दुरुस्त किया जा चुका है, वहां अब भी पत्थर और निर्माण सामग्री पड़ी है। लगभग 40 फुट तक लोहे के पतरे लगे होने से मार्ग संकरा हो गया है और यातायात व्यवस्था रामभरोसे चल रही है।
यह मार्ग शहर के प्रमुख रास्तों में शामिल है। इसी मार्ग से आमजन दुर्ग, शिव रोड, गोपा चौक, सदर बाजार और गांधी चौक की ओर आवाजाही करते हैं। प्रतिदिन करीब दो हजार राहगीर इस रास्ते से गुजरते हैं। वर्तमान हालात में दो दर्जन परिवारों और लगभग 20 दुकानों पर सीधा असर पड़ रहा है। सडक़ के एक हिस्से पर निर्माण सामग्री जमी होने से वाहन खड़े करने की जगह नहीं बची है। क्षेत्रवासियों के सामने पार्किंग का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही ने स्थिति और बिगाड़ दी है। संकरी सडक़ और निर्माण अवशेषों के बीच बड़े वाहन गुजरने से बार-बार जाम की स्थिति बनती है।
धूल के गुबार से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लगातार उड़ती धूल से न केवल स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, बल्कि दुकानों में रखा सामान भी प्रभावित हो रहा है। यातायातकर्मी कुछ दूरी पर तैनात रहते हैं, फिर भी बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नजर नहीं आता। दुकानदारों का कहना है कि जाम और अव्यवस्था के कारण ग्राहकी पर ग्रहण लग गया है। बाजार की रौनक घटने से व्यापार प्रभावित हुआ है।
स्थानीय दुकानदार चंद्रशेखर थानवी ने बताया कि मरम्मत कार्य लंबा खिंचने से छोटे व्यापारियों की स्थिति कमजोर हो रही है। दुरुस्त हो चुके हिस्से से पत्थर और निर्माण सामग्री हटाकर रास्ता चौड़ा किया जाए, ताकि यातायात सुचारु हो सके। भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की आवश्यकता है। मरम्मत कार्य की गति बढ़ाकर अवशेष हटाए जाएं और स्थायी यातायात प्रबंधन लागू किया जाए, तभी आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सकेगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
14 Feb 2026 07:57 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)