15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हौसला हो बुलंद तो मुश्किल नहीं डगर …. भावना ने 99.67 तो स्नेहा ने 98.17 अंक किए हासिल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम बुधवार को जारी किया गया।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। परिणाम में फलसूंड गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने 99.67 अंक हासिल कर प्रदेश में नाम रोशन किया है। राउमावि फलसूंड की छात्रा कजोई निवासी भावना पुत्री पेंपाराम सुथार को 600 में से 598 अंक प्राप्त हुए है। भावना सुथार ने पत्रिका के साथ बातचीत करते हुए बताया कि वह कजोई गांव में निवास करती है और गांव में उच्च माध्यमिक स्तर का विद्यालय नहीं होने के कारण फलसूंड स्थित विद्यालय में अध्ययन के लिए जाती है। जिसकी घर से दूरी करीब 7 किलोमीटर है। उसके पिता महाराष्ट्र में फर्नीचर का कार्य करते है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरुजनों को देते हुए प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा जताई है। बुधवार अपराह्न 4 बजे परिणाम घोषित होते ही ग्रामीणों का उसके घर पर बधाई देने के लिए तांता लग गया। विद्यालय स्टाफ सहित ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ उसका साफा व मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।

दूसरे स्थान पर रही पालीवाल

क्षेत्र के लवां गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा स्नेहा पुत्री संतोषकुमार पालीवाल ने 98.17 प्रतिशत अंक हासिल किए है। उसे 600 में से 589 अंक मिले है। पालीवाल ने पत्रिका से बातचीत करते हुए वह प्रतिदिन 15-16 घंटे अध्ययन करती थी। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता, गुरुजनों को देते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा जताई है। बुधवार शाम परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने उसका घर पर पहुंचकर स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही मुंह मीठा करवाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!