
जैसलमेर जिले के हांसुआ गांव के पास ढाणी मेें एक कच्चे मकान की जलती हुई छत सो रहे पति-पत्नी पर गिर गई। जिससे दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। बताया जाता है कि पति 90 और पत्नी 70 प्रतिशत तक झुलस गई है।
जानकारी के अनुसार यह घटना हांसुआ गांव की पारुराम की ढाणी में मंगलवार अल-सुबह करीब 6 बजे घटित हुई। हादसे में रामूराम (40) और उसकी पत्नी पेपो देवी (38) गम्भीर रूप से झुलस गए। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भी अवस्था में जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। घटना के समय घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं था। इस आग में घरेलू सामान भी जल गया। बताया जाता है कि आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी सूचना दी है ताकि मौके से साक्ष्य जुटाए जा सकें। सदर थानाधिकारी प्रेमदान रतनू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
17 Feb 2026 09:11 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)