
जैसलमेर दुर्ग की तलहटी स्थित अखे प्रोल में ईट राइट इंडिया अभियान के अंतर्गत ईट राइट मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग ने मोटे अनाज श्रीअन्न को अपनाने और सुरक्षित, स्वच्छ व पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन को आमजन के साथ देशी और विदेशी सैलानियों ने भी सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने कहा कि ईट राइट मेला लोगों को संतुलित आहार, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और मिलावट से बचाव के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। स्वस्थ जीवन के लिए पोषणयुक्त भोजन को अपनाना आवश्यक है।
मेले में श्री अन्न उत्पादों से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बाजरा, ज्वार, रागी सहित मोटे अनाज से तैयार स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन और पोषण से भरपूर खाद्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया। डीपीसी उमेश आचार्य ने कहा कि यह आयोजन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में सकारात्मक पहल है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक भोजन में मोटे अनाज शामिल करने के लिए प्रेरित होना चाहिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि फास्ट फूड और असंतुलित खानपान के कारण मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ईट राइट मेला सही भोजन अपनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दे रहा है।.मेले में एएनएम प्रशिक्षणार्थियों ने श्रीअन्न के महत्व और उपयोगिता पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने श्रेष्ठ मॉडलों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान कर प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।आयोजन के दौरान कीर्ति पाल सिंह भाटी, देवेंद्र चंदेल, गणेशाराम, उमेश आचार्य, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की वार्डन पूजाकुमारी, दीप्ति डेनिस, डॉ सलीम जावेद, दिनेश कुमार सहित चिकित्सा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
14 Feb 2026 08:05 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)