17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरुस्थल में ‘वज्रघात’, दिखाई दी भारतीय सेना के तोपों की ताकत

जैसलमेर जिले की पोकरण फायरिंग रेंज में सेना की सदर्न कमांड के तत्वावधान में व्हाइट टाइगर डिविजन ने एक्सरसाइज वज्रघात के अंतर्गत सेना की तोप शक्ति का प्रदर्शन किया। तोपों की गर्जना और गोलों के विस्फोट से धोरां धरती गूंज उठी।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

जैसलमेर जिले की पोकरण फायरिंग रेंज में सेना की सदर्न कमांड के तत्वावधान में व्हाइट टाइगर डिविजन ने एक्सरसाइज वज्रघात के अंतर्गत सेना की तोप शक्ति का प्रदर्शन किया। तोपों की गर्जना और गोलों के विस्फोट से धोरां धरती गूंज उठी। इस प्रदर्शन के माध्यम से सेना ने रेगिस्तानी भूभाग में युद्धक क्षमता को परखा। इसमें सेना की आधुनिक तोपखाना क्षमता और तकनीकी दक्षता का मिश्रण देखने को मिला।

अभ्यास का मुख्य उद्देश्य रेगिस्तानी क्षेत्र में युद्ध संचालन की रणनीतियों को और अधिक मजबूत बनाना था। इस अभ्यास ने के-9 तोप प्रणाली की विनाशकारी युद्ध क्षमता को एक बार फिर प्रमाणित किया। सेना के अनुसार इसमें हर हाल में उभरने के लिए परिष्कृत टैक्टिक्स, टेक्रीक्स और प्रोसीजर्स पर केंद्रित इस अभ्यास में तोपखाने के इस प्लेटफार्म की गति, सटीकता और मारक क्षमता को प्रौद्योगिकी आधारित लक्ष्य की पहचा और संलग्रता प्रणालियों के साथ प्रभावी रूप से एकीकृत किया गया।

उड़ते रहे धूल के गुबार

अभ्यास के दौरान वास्तविक युद्धकालीन परिस्थितियों का निर्माण कर तोपों की ओर से सघन प्रहार किया गया। जिसमें तोपों के मुंह आग उगलते नजर आए और टैंकों की आवाजाही से चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। इसका एक उद्देश्य सैनिकों को वास्तविक युद्ध परिस्थितियों का अनुभव दिलाना भी रहा। अभ्यास के जरिए सैनिकों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तेजी से निर्णय लेने और दुश्मन के ठिकानों को सटीक निशाना बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!