14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: 15 सालों के बाद इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन; जानें टाइम, स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways: 15 साल के लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत की खबर है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
NEW TRAIN

Railway News: जालोर। जालोर जिले के प्रवासियों के लिए 15 साल के लंबे इंतजार के बड़ी राहत की खबर है। चैन्नई का सफर अब आसार होगा। जालोर जिले के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से नियमित ट्रेन की घोषणा की गई है। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी। रेलवे सूत्रों की मानें तो चैन्नई-भगत की कोठी (20625/ 20626) ट्रेन चैन्नई से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

इसी तरह भगत की कोठी-चैन्नई ट्रेन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। रेलवे जानकारी के अनुसार चैन्नई से शाम 7.45 बजे चलेगी। इसी तरह भगत की कोठी से यह ट्रेन रात 11.30 बजे चलेगी।

इसलिए महत्वपूर्ण होगी यह ट्रेन

चैन्नई के लिए रेगुलर ट्रेन की मांग लगातार उठ रही थी। सांसद लुंबाराम चौधरी और प्रवासियों ने इसके लिए लगातार प्रयास किए। जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यह ट्रेन नियमित है, जो स्थायी रूप से अब समदड़ी भीलड़ी रेल खंड से चलेगी। यह ट्रेन रेल खंड में रानीवाड़ा, भीनमाल, जालोर में रुकेगी।

इनका कहना

चैन्नई-भगत की कोठी (20625/ 20626) की घोषणा हुई है। यह ट्रेन समदड़ी-भीलड़ी रेल खंड से संचालित होगी। अभी स्पेशल रेल सेवाएं भी संचालित हो रही है तो यह नियमित ट्रेन तय शेड्यूल के अनुसार जून माह के बाद नियमित चलेगी।
-शशि किरण, मुख्य जन संपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिमी रेलवे जयपुर

यह भी पढ़ें: यात्रीगण हो जाएं सावधान, 6 मार्च तक नहीं चलेंगी ये ट्रेनें; सफर से पहले जान लें पूरा शेड्यूल

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!